Home » उत्तर प्रदेश » Road Accident: घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे DM-SP, दिए बेहतर उपचार के निर्देश

Road Accident: घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे DM-SP, दिए बेहतर उपचार के निर्देश

[the_ad id="14540"]
IMAGE

प्रतापगढ़। Road Accident: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने एक सड़क दुर्घटना घटित हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब प्रयागराज में आयोजित माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या स्नान हेतु जा रहे श्रद्धालुओं से भरी महिन्द्रा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें श्रद्धालु घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया। दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर हालचाल की जानकारी ली गयी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों से घायलों के उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी घायलों को समुचित, त्वरित एवं बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी घायलो व्यक्तियों का स्वास्थ्य सामान्य है एवं उनकी उचित देखभाल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Khichdi Bhoj: परस्पर मेल-मिलाप का सशक्त माध्यम हैं समरसता भोज- अनामिका सिंह

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?