Home » उत्तर प्रदेश » Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती की उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद की संगोष्ठी 18 को

Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती की उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद की संगोष्ठी 18 को

[the_ad id="14540"]
Ambedkar Jayanti

प्रतापगढ़। Ambedkar Jayanti: अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों की एक बैठक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संचालन में आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti: राष्ट्र निर्माण में बाबा साहब का प्रयास प्रेरणादायक- आशीष श्रीवास्तव

बैठक में प्रमुख रूप से 18 अप्रैल दिन शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अपराह्न 2:30 बजे से संविधान निर्माता,भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी द्वितीय रहेगी। परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट ने परिषद के सभी दायित्वधारियों व कार्यकारिणी सदस्यों तथा अधिवक्ता बंधुओ से उक्त कार्यक्रम में समय से पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बैठक में प्रमुख रूप से मंत्री विनीत शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य दीपू सिंह, कोषाध्यक्ष भरतलाल वैश्य,उदित,मंत्री कुलवंत शर्मा सहित आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Health Camp: डॉक्टरों ने पेश की मानवता की मिसाल, सेवा बस्ती में जांच के साथ बांटी मुफ्त दवाएं

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?