Home » उत्तर प्रदेश » Parshuram Jayanti: परशुराम सेना ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जिला

Parshuram Jayanti: परशुराम सेना ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जिला

[the_ad id="14540"]
Parshuram Jayanti
  • श्रद्धा भक्ति,उत्साह के साथ मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव

प्रतापगढ़। Parshuram Jayanti:  राष्ट्रीय परशुराम सेना संगठन के नेतृत्व में सोमवार को शहर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारी संख्या में एकत्रित हुए गणमान्य लोगों द्वारा कंपनी बाग से चौक भंगवा चुंगी होते हुए पंडित मुनीश्वरदत्त दत्त उपाध्याय चौक ट्रेज़री चौराहा तक डीजे रथ झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसे भी पढ़ें-Book Launch: बाल प्रज्ञा प्रबोधिन और प्रगति पथ पुस्तक का हुआ विमोचन

इस दौरान बड़ी संख्या में भगवान परशुराम भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुवात पंडित आलोक आचार्य के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चार से विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन अर्चन कर शंखनाद किया गया। भगवान परशुराम की झांकी के साथ ही घोड़े पर भगवान परशुराम के स्वरूप में राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।

इस मौके पर डॉ आशुतोष त्रिपाठी, इंद्रदेव त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी,अनिल त्रिपाठी सहित जिले भर के गणमान्य लोग बढ़ चढ़कर शोभा यात्रा के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट ने शोभायात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Parshuram Jayanti:

शोभायात्रा में चल रहे भगवान परशुराम के भक्तों का जगह जगह स्वागत किया। शोभायात्रा भरत चौक पहुंचने पर व्यापारी नेता दिनेश कुमार दिन्नू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीतल का फरसा भेंट कर स्वागत सम्मान किया। वहीं बाबागंज में पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा द्वारा शरबत वितरण कर झांकी में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई।

बलीपुर दुर्गा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने शरबत वितरण किया। कार्यक्रम के समापन पर ट्रेज़री चौराहा हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला, संतोष मिश्रा, टोनी मनीष दुबे, ओमप्रकाश तिवारी, अरुण उपाध्याय सहित भारी संख्या में भगवान परशुराम के भक्त शामिल रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Health Camp: स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा के ध्येय को NMO कर रहा साकार- रामानंद कटियार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?