
-
विश्व श्रमिक दिवस पर साहित्यकारों का हुआ सम्मान
प्रतापगढ़। Lal Sitara Lokarpan: विश्व श्रमिक दिवस के पर जिला यूनियन काउंसिल की ओर से जिला पंचायत सभागार प्रतापगढ़ में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा देश के प्रथम मजदूर संगठन ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी शहीद लाला लाजपत राय एवं स्वर्गीय डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।
इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
इंक पब्लिकेशन ने किया प्रकाशन
इस मौके पर मजदूर चेतना के प्रतीक जन कवि स्वर्गीय रघुवीर सिंह पवन की रचनाओं का संग्रह ‘लाल सितारा’ का लोकार्पण किया गया। उल्लेखनीय है की लाल सितारा का प्रकाशन इंक पब्लिकेशन प्रयागराज ने किया जिसकी मार्केटिंग और वितरण अनुज प्रशासन से किया गया।पुस्तक के संपादक मंडल में राजमूर्ति सिंह सौरभ, सुनील प्रभाकर व डॉक्टर नागेंद्र अनुज है। कविताओं का संग्रह हेमंत नंदन ओझा श्रमिक नेता द्वारा किया गया है।

इस अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के महामंत्री एनपी मिश्रा ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया। जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कार्यक्रम एवं पुस्तक की भूमिका रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी जगत के प्रसिद्ध विद्वान पूर्व प्राचार्य डॉक्टर डीपी ओझा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय प्रगतिशील जनवादी शायर जमुना प्रसाद उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि सोभीनाथ अनाड़ी फैजाबादी तथा डॉक्टर एस के पांडेय रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना संबोधन देने वालों ने मजदूरों की दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए शोषण विहीन समाज के निर्माण पर बल दिया।
ये लोग रहे उपस्थित
वक्ताओं में मुख्य रूप से रामबरन सिंह, वीपी त्रिपाठी, डीपी सिंह, राजमणि पांडेय, सलीमुद्दीन,लाल बहादुर तिवारी जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, आदि अपने वक्तव्य दिए। इस अवसर पर साहित्यकारों में मुख्य रूप से आचार्य अनीश देहाती, निर्झर प्रतापगढ़ी, राजेंद्र राज, डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन कवि सुनील प्रभाकर ने किया। इस मौके पर साहित्यकारों में प्रमुख रूप से आफताब जौनपुरी, मुर्तजा आजाद, डॉ राजेंद्र यादव, वैध बरसाती आदि को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों कर्मचारी संगठन के नेतागण आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें- Census 2026: जनगणना के लिए प्रगणक और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू






Users Today : 13

