
-
साई कॉलेज में ‘मतदाता जागरूता अभियान और जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित
अम्बिकापुर। Competition At Sai College: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप कमेटी के तत्वावधान में मतदाता जागरूता अभियान और जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में आदिवासी जनजाति समाज की विरासत और मतदाता जागरूकता अभियान एक मंच पर दिखा।
इसे भी पढ़ें- Seminar: देश का प्रहरी है जनजाति समाज, बेटियों के प्रति भी रहा है हमेशा सजग- इंदर भगत

जनजाति समाज की विविधता, लोककला, परम्परा और धरोहर को विद्यार्थियों ने चटक और कोमल रंगों के साथ पिरोया। जनजाति समाज का नृत्य कर्मा, सरहुल, शैला को रंगों में सजाया तो महिलाओं का परिधान सौन्दर्य बिखेरता नजर आया। छत्तीसगढ़ महतारी अपने हरित परिधान में किसानो का हरियर छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूरा किया। लोक कला में मांदर, तुरही की गूंज रंगों में छायी रही तो छत्तीसगढ़ का सुघ्घर छत्तीसगढ़ सबको भाया।

इस दौरान मतदाताओं की चेतना और लोकतंत्र के प्रति विश्वास को रंगोली में दिखा। चुनाव के दौरान मतदान और उसकी महत्ता तथा प्रभाव से अवगत कराया। रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, मुख्य अतिथि इन्दर भगत तथा अभिभावकों के साथ सभी प्राध्यापकों ने किया।

प्रतियोगिता के निर्णायकों में सहायक प्राध्यापक सोनाली गोस्वामी, कंचन साहू, निशा सिंह और साक्षी गोयल रहीं। रंगोली प्रतियोगिता के संयोजन में स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार तिवारी, स्वीप अम्बेसडर शानू रानी तिर्की, कृष्ण कुमार झा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- Badminton Competition: परिक्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन में साई कॉलेज ने दर्ज की खिताबी जीत






Users Today : 1

