Home » उत्तर प्रदेश » Kambal Vitran: निर्बल और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नैंसी सिंह

Kambal Vitran: निर्बल और जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य- नैंसी सिंह

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • लायंस क्लब हर्ष ने बांटे 500 से अधिक जरूरतमंदों को कंबल  

प्रतापगढ़। Kambal Vitran: लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा शहर से 20 किलोमीटर दूर मोहनगंज जेठवारा मार्ग पर एक मैरिज लान पड़वासी में कंबल वितरण समारोह का आयोजन पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला लल्लू के सहयोग से आयोजित किया गया। कंबल वितरण का शुभारंभ एसडीएम सदर नैंसी सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

इसे भी पढ़ें- Virat Hindu Sammelan: हिंदू समाज को सदैव रहना होगा संगठित- प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी

कंबल वितरण के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी नैंसी सिंह ने कहा कि शीत लहरी तथा ठंडक से बचाए हेतु निर्बल वर्ग तथा जरूरतमंदों को कंबल का वितरण सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा भी जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है, ऐसे पुनीत कार्य में प्रशासन को सहयोग करने में समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है।

Kambal Vitran:

लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष द्वारा आज यहां जरूरतमंद को कंबल वितरण किया जा रहा है, इसके लिए लायंस क्लब के पदाधिकारी तथा आयोजन बधाई के पात्र हैं। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं पूर्व प्रधान के नेतृत्व में कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया।

कंबल वितरण समारोह के प्रारंभ में लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष के अध्यक्ष लायन आशुतोष त्रिपाठी, सचिव आरबी सिंह ,पूर्व अध्यक्ष अश्वनी सिंह तथा व्यवस्थापक पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला लल्लू शुक्ला ने पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लायन आशुतोष त्रिपाठी ने लायंस क्लब के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव आर बी सिंह ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में लायंस क्लब हर्ष के लायन लाल जी चौरसिया, लायन रामेश्वर पांडे,लायन कुंवर बहादुर सिंह, ला. अरविंद सिंह,  लायन दिनेश प्रताप सिंह, लायन डॉ क्षितिज श्रीवास्तव, लायन आशुतोष त्रिपाठी, लायन सुशील चंद्र शुक्ला, ला. कृष्ण प्रताप सिंह तथा समाजसेवी गंगाधर तिवारी, राजकुमार तिवारी, कैलाश नाथ, चंद्र प्रकाश, सूर्यकांत शुक्ला आदि लोग ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया अंत में अध्यक्ष लायन आशुतोष त्रिपाठी तथा पूर्व प्रधान विनय कुमार शुक्ला ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

इसे भी पढ़ें- Veer Bal Diwas: मुगल शासकों की क्रूरता के खिलाफ डटकर खड़े रहे बाल शहीदी- गणेश केसरवानी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?