Home » उत्तर प्रदेश » Cricket Tournament: खेल से युवाओं में सामाजिक विकास के साथ होता है उत्तम स्वास्थ्य संवर्धन- एसपी

Cricket Tournament: खेल से युवाओं में सामाजिक विकास के साथ होता है उत्तम स्वास्थ्य संवर्धन- एसपी

[the_ad id="14540"]
Cricket Tournament:
  • लालगंज बैसवारा ने मांधाता की टीम को तीन विकेट से हराया 
  • मैन ऑफ द मैच रहे महेंद्र बाहुबली 

प्रतापगढ़। Cricket Tournament: युवाओं में खेल से न केवल सामाजिक भावना का विकास होता है बल्कि उनके स्वास्थ्य में भी संवर्धन होता है। उक्त बातें शनिवार को कटैया स्टेडियम में जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वर्गीय अजय त्रिपाठी कैनवस बाल क्रिकेट मैच टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही।

इसे भी पढ़ें- Sawan Charitable Trust: सिंधौर महोत्सव से जनसेवा और विकास का संदेश

दस दिनों तक चलेगा टूर्नामेंट

श्री भूकर ने कहा कि वह भी अपने यूनिवर्सिटी शिक्षा के दौरान हॉकी के खिलाड़ी रहे। क्रिकेट के प्रति भी उनका लगाव है। पहला उद्घाटन क्रिकेट मैच लालगंज बैसवारा एवं मांधाता के बीच हुआ, जिसमें तीन विकेट से लालगंज बैसवारा की टीम विजयी रही।

बता दें कि, यह क्रिकेट टूर्नामेंट दस दिनों तक चलेगा। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अभिनव त्रिपाठी के साथ उनके चाचा संजय त्रिपाठी, डॉ. राजीव त्रिपाठी, प्रधान तूफान सिंह ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

एसपी ने की शुरुआत 

मैच के प्रारंभ में अभिनव त्रिपाठी ने बाल फेंका और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बैटिंग करके क्रिकेट टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की। अपने संबोधन में युवा कारोबारी अभिनव त्रिपाठी ने कहा कि उनके पिताजी की सोच के अनुरूप हुए युवाओं के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास उनके उत्थान के लिए करते रहेंगे।

महेंद्र को मिला नकद पुरस्कार

पहला मैच लालगंज बैसवारा और मांधाता और के बीच खेला गया। लालगंज बैसवारा की टीम ने मैच तीन विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच रहे महेंद्र बाहुबली को रुपए 5100 का नगद पुरस्कार एवं बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में रमेश को रूपये 11000 का नकद पुरस्कार आयोजन समिति की ओर से दियागया। स्वर्गीय अजय त्रिपाठी क्रिकेट टूर्नामेंट की व्यवस्था में आशुतोष शुक्ला” गगन”, मनीष शुक्ला, राम भवन शुक्ला एवं विपिन आदि लग रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Advocate Council Meeting: अधिवक्ता परिषद अवध की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हुआ अतिथियों का स्वागत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?