
प्रतापगढ़। Virat Yuva Sammelan: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ द्वारा प्रतापगढ़ नगर के तुलसी सदन में विराट युवा सम्मेलन 13 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। उक्त सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे तथा काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश की विशेष उपस्थिति रहेगी।
इसे भी पढ़ें- Cricket Tournament: खेल से युवाओं में सामाजिक विकास के साथ होता है उत्तम स्वास्थ्य संवर्धन- एसपी
उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने देते हुए बताया कि युवा सम्मेलन दो चरणों में होगा। पहला चरण युवा विद्यार्थी सम्मेलन प्रातः10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा चरण अपराह्न 2.30 से 4.30 तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने,देश समाज के प्रति जाग्रत करने एवं अन्य संवेदनशील मुद्दों पर ध्यानाकर्षण के ध्येय से संघ शताब्दी वर्ष में युवा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। युवा ही राष्ट्र को धुरी है और वे ही समाज को गति प्रदान करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकते है।
इसे भी पढ़ें- Sawan Charitable Trust: सिंधौर महोत्सव से जनसेवा और विकास का संदेश






Users Today : 43

