
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: कटरा गुलाब सिंह में बुधवार को कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्यकार डॉ. अशोक अग्रहरि के संयोजन में आयोजित कवि गोष्ठी में क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठित कवियों ने सहभागिता निभाई।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार अरविन्द दुबे व शेष नारायण यादव को सारस्वत सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कवि गोष्ठी की शुरुआत मां वीणापाणि सरस्वती की वाणी वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित कवियों ने अपने सशक्त काव्यपाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कविताओं में सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना एवं समसामयिक विषयों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिली, जिससे वातावरण साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर रंजन कुमार, राजकुमार दुबे, लाल बहादुर, मो. रिजवान, लालजी, आयुष पांडेय सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन साहित्यिक सौहार्द और रचनात्मक संवाद के संदेश के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, जनसेवा का दिया संदेश






Users Today : 32

