Home » उत्तर प्रदेश » UGC 2026: यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

UGC 2026: यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

[the_ad id="14540"]
UGC 2026

लालगंज, प्रतापगढ़। UGC 2026: यूजीसी के कथित काले नियमों के विरोध में बुधवार को राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी लालगंज शैलेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।

इसे भी पढ़ें- UGC Act 2026: यूजीसी के विरोध में परशुराम सेना ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के कुछ छात्रों द्वारा सवर्ण छात्रों के उत्पीड़न की संभावनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे शैक्षणिक संस्थानों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह नियम सामाजिक सौहार्द और शिक्षा के स्वस्थ वातावरण के लिए घातक है।

इस दौरान करणी सेना के बैनर तले जयकरण सिंह, शैलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, योगेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, राजन सिंह, जितेंद्र तिवारी, अंकुर त्रिपाठी, संजय पांडे, विनोद मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इसे भी पढ़ें- UGC Regulations 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के खिलाफ उठे विरोध के स्वर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?