Home » शिक्षा » Teacher Honour: स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए शिक्षक

Teacher Honour: स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किए गए शिक्षक

[the_ad id="14540"]
Teacher Honour
  • सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़। Teacher Honour: प्राथमिक विद्यालय मांधाता के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व प्रधान मदन गोपाल की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद प्रतापगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल व विशिष्ट अतिथि के रूप में विकासखंड शिवगढ़ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय तथा प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ के जिला मंत्री विनय सिंह उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- Judge Farewell: न्यायाधीश के न्यायप्रिय व निष्पक्ष कार्यकाल की हुई सराहना

इस अवसर पर विकासखंड में सेवानिवृत्त सभी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

Teacher Honour

कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय डेरवा के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज के शैक्षिक स्तर को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति एक कुशल नागरिक के रूप में उभर कर राष्ट्र की उन्नति में सहायक सिद्ध हो सके।

Teacher Honour

समारोह को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंह,विकासखंड शिवगढ़ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय, विकासखंड मांधाता के मंत्री रामानंद मिश्रा आदि अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर रमेश मिश्रा, मोहम्मद फारूक, आशीष शुक्ला, मनोज सिंह सत्यजीत सिंह, अंकिता सिंह, सबीना, नीलम देवी, प्रेम यादव, अतुल मिश्रा, अखिलेश, जियालाल, सुजीत मिश्र आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Women Empowerment: भाजपा द्वारा आयोजित हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’कार्यक्रम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?