Home » उत्तर प्रदेश » Health Camp: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह, दवाइयां वितरित

Health Camp: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह, दवाइयां वितरित

[the_ad id="14540"]
Health Camp
  • NMO के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

प्रतापगढ़। Health Camp:  राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन काशी प्रांत तत्वावधान में राजगढ़ के धारुपुर पंचायत भवन परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन काशी प्रांत के प्रांतीय संयुक्त सचिव अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी वर्मा व भीलमपुर प्रधान सुनील यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे भारी संख्या में लोगों को अर्थों विशेषज्ञ डॉ. जेपी वर्मा,स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता मौर्या, डॉ. सचिन मौर्य सहित अन्य चिकित्सकों ने मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दी।

Health Camp

इस मौके पर संगठन के प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ. जेपी वर्मा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि हमें छोटी छोटी बिमारिया को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये,जबकि समय रहते जांच व इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोग बहुत जरूरी समझे तब ही घर से बाहर निकले,नहीं तो घर कूलर और पंखा चलाकर कमरे में रहें।

Health Camp

उल्टी दस्त होने पर नीबू,नमक और चीनी का घोल बनाकर पीना चाहिए। इस मौके पर शिविर के संयोजक भीलमपुर प्रधान सुनील यादव ने कहा कि एनएमओ के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद लाभकारी साबित होते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से अ​धिवक्ता ​शिवेश शुक्ल,रोहित सिंह,संतोष यादव,उषा देवी,विमला देवी,विनोद श्रीवास्तव, श्रवण यादव, संजय गुप्ता, सूरज, अखिलेश, आनंद कुमार तिवारी सहित आदि मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?