
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया।
इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि की जांच की, साथ ही उन्होने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं उनकी सतत निगरानी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें।
उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत राय उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Digital India: राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन में प्रतापगढ़ बना उप्र. का प्रथम जनपद






Users Today : 34

