
-
ढोल नगाड़ों के साथ भाजपाइयों ने की आतिशबाज़ी,मुंह मीठा करा दी बधाई
प्रतापगढ़। Election 2026: पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर एकत्रित भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े के बीच जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर बधाइयां दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल,असम एवं पांडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय ने देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
बदल गये सत्ता के समीकरण

ताजा परिणामों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए सत्ता के समीकरण बदल दिए हैं, वहीं असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। पांडुचेरी में भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रमुख सहयोगी के रूप में शामिल है। इस मौके पर पूर्व विधायक धीरज ओझा नें कहा कि यह विजय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ का प्रतिफल है।
सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने कहा कि इन परिणामों के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विजय को जनसेवा के संकल्प के रूप में लेता है। पूर्व जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन भारतीय जनता पार्टी को इसी प्रकार मिलता रहेगा।
आतिशबाजी हुई

इस मौके पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पूर्व ज़िलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजन मिश्र एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र, अजय सिंह, एवं राम आसरे पाल, जिला मंत्री रुचि केसरवानी, मुदित सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, अशोक मिश्र,अंशुमान, विजय मिश्र सहित आदि मौजूद रहे।
वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी अंतू मंडल के तत्वाधान में मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य के नेतृत्व में नगर पंचायत गड़वारा बाजार तिराहे पर पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत की खुशी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और उपस्थित लोगों के बीच पारंपरिक बंगाली व्यंजन झालमुड़ी वितरित कर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष शिव विलास, युवा मोर्चा अध्यक्ष निहाल सिंह, मण्डल महामंत्री घनश्याम सिंह, आईटी संयोजक अभिषेक मिश्रा, मण्डल उपाध्यक्ष अजय सरोज, राहुल वैश्य, राजेश पाण्डेय, सभासद विवेक त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, हरिशंकर मौर्य, गुड्डू विश्वकर्मा, बृजेश सिंह, नन्दलाल सरोज, मण्डल मंत्री सत्यप्रकाश मिश्र, अजय मिश्रा, रोशन लाल मिश्रा, अजय पांडेय, बूथ अध्यक्ष सुधीर मोदी, कृष्ण भगवान मिश्र, संजय सोनी, अखिलेश गौतम, राम बरन वर्मा, राम लाल वर्मा, उमेश जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष गुंजन पटेल, मण्डल मंत्री नीलम गौतम, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Court Verdict: दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या के आरोपियों को कारावास की सजा






Users Today : 43

