Home » उत्तर प्रदेश » UP Politics: जन संवाद कार्यक्रम में सपा सांसद ने सुनी समस्याएं

UP Politics: जन संवाद कार्यक्रम में सपा सांसद ने सुनी समस्याएं

[the_ad id="14540"]
UP Politics

प्रतापगढ़। UP Politics: पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सदहा बाजार में आयोजित कार्यकर्ता एवं जन संवाद कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एस.पी. सिंह पटेल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील

बैठक में सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने आगामी लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी कांति सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है जनता

इस मौके पर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और किसानों, मजदूरों तथा गरीब वर्ग को राहत देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस मौके पर कांति सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद ने कहा की शिक्षित लोग ही आज की मौजूदा भ्रमित सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है इसलिए हर वर्ग के लोगों को शिक्षित रहना चाहिए।

इस मौके पर पट्टी विधान सभा अध्यक्ष आर के भीम, पूर्व प्रमुख सभापति यादव, पप्पू यादव, रामाशंकर यादव, संदीप यादव, राम बहादुर पटेल, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, जितेंद्र सिंह सांसद पीआरो, मोहम्मद दिलशाद, तौफीक आलम, शिव बहादुर यादव, तरुण सिंह, राजेश निषाद मकसूद अहमद, रिजवान अहमद, विजय वर्मा, प्रेम पटेल, दीपक यादव, ललित यादव, आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद ने दी है।

 

इसे भी पढ़ें- Shrimad Bhagwat Katha: 5वें दिन हुआ श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?