
-
जन स्वाभिमान दिवस’ कार्यक्रम को लेकर अपना दल एस की हुई बैठक
प्रतापगढ़। Jan Swabhiman Diwas: अपना दल एस की आगामी 2 जुलाई 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘जन स्वाभिमान दिवस’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर. पी. गौतम बेल्हा पहुंचे।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल की अध्यक्षता व ज्ञानेन्द्र पटेल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर. पी. गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं।
राजनैतिक रूप से बेहद उपजाऊ है प्रतापगढ़ की जमीन
उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ की भूमि राजनैतिक रूप से बेहद उपजाऊ है, यहाँ के कार्यकर्ताओं ने अपनी सूझबूझ और संगठनात्मक शक्ति के बल पर हमेशा विधायक और सांसद बनाने का काम किया है।
पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगा ‘जन स्वाभिमान दिवस’
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद गंगवार ने कहा कि 2 जुलाई 2026 को होने वाला ‘जन स्वाभिमान दिवस’ इस बार अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सलाहकार राजेंद्र पाल, विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल, लक्खू चौधरी, परमानंद मिश्रा विधि मंच प्रदेश महासचिव , विजय सिंह प्रदेश सचिव व्यापार मंच प्रदेश सचिव, कुलदीप पटेल, मुस्ताक अहमद, विजय सिंह, जितेंद्र पटेल, कुशाग्र श्रीवास्तव, मिथिलेश सिंह श्रमिक मंच प्रदेश अध्यक्ष,कमलेश पटेल, शिव मौर्य सहित आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लिया स्वस्थ भारत का संकल्प






Users Today : 6

