
-
सरस्वती शिशु मंदिर के नए सत्र शुभारंभ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
प्रतापगढ़। Saraswati Shishu Mandir: नगर क्षेत्र के अजीत नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर आए हुए सभी भैया बहनों को चंदन रोली से तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर शिशु वाटिका की बेहद सुसज्जित शिशु कक्षा का अवलोकन हुआ।
योग पर हुई चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्चन के साथ किया गया। तदुपरांत आए हुए महानुभवो के द्वारा सभी भैया बहनों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में भारत स्वाभिमान पतंजलि के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह ने योग के विषय में चर्चा करते हुए प्रदर्शन से नहीं प्रभु दर्शन से आगे बढ़ने का सुझाव दिया।
उत्सुकता जाग्रत की
इस मौके पर नमिता पांडेय एवं श्रद्धा सिंह ने एकाग्रता पर चर्चा करते हुए भैया बहनों की उत्सुकता को जागृत किया। कार्यक्रम में नगर के सभी प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी बंधु तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए के साथ ही राजेश सिंह, विक्रांत खंडेलवाल, सुनील गोयल, मयंक चतुर्वेदी, अनिल सिंह, शिशिर खरे, शरद केसरवानी सहित आदि उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक संजीव कुमार आहुजा ने उपस्थित सभी महानुभावों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें- Hindu Samrajya Dinotsav: शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के प्रति प्रेम जागृत किया- राजाराम






Users Today : 43

