Home » शिक्षा » Crisis Management: ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्राइसिस मैनेजमेंट जरूरी

Crisis Management: ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्राइसिस मैनेजमेंट जरूरी

[the_ad id="14540"]
Crisis Management
  • विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

अम्बिकापुर। Crisis Management:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में गुरूवार को पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसे भी पढ़ें- Education News: विद्यार्थियों के लिए उन्मुक्त आकाश है महाविद्यालय

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से पधारे विषय विशेषज्ञ प्रो. ओंकार चंद्र शर्मा, बीके पुष्पा तथा प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती तथा श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर तथ पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

प्रबंध की परख होता है आपदकाल

Crisis Management

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याएं तो बदलते परिवेश में रहेंगी ही, उनका प्रबंधन जरूरी है। आपदा काल में हमारे प्रबंधन की परख होती है, इसलिये तैयार रहना होगा।

प्रो. ओंकार चंद्र शर्मा ने कहा कि हवा, पानी, मिट्टी सभी को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पॉलीथीन, प्लास्टिक के उपयोग के प्रति सचेत किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में क्राइसिस मैनेजमेंट करना होगा। जल-जंगल-जमीन हमारी विरासत है और इसी से हमारी पहचान है। उन्होंने पर्वतारोही अरूणिमा सिन्हा की साहस गाथा से अवगत कराया।

राजयोग से किया प्रेरित

Crisis Management

कार्यक्रम के दौरान बीके पुष्पा ने राजयोग से सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. ओंकार चंद्र शर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक पल्लवी द्विवेदी और देवेन्द्र दास सोनवनी ने किया तथा आभार एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा ने प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के प्रभारी डॉ. डाली शर्मा तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Yoga Day 2026: योगासन, प्राणायाम से सुबह हुई गुलजार

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?