
राखी बनाओ प्रतियोगिता में दिखा भाई-बहन का प्यार
अम्बिकापुर। Mehndi Competition: सावन की हरियाली में विद्यार्थियों के हाथों में हिना की खुशबू इतराई तो छात्र-छात्राओं ने राखी बना कर भाई-बहन के प्यार का इजहार किया। यह दृश्य श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मेहंदी सजाओ तथा राखी बनाओ प्रतियोगिता के दौरान का था।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
क्रिएटिव क्लब ने आयोजित की प्रतियोगिता

क्रिएटिव क्लब के तत्वावधान में सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र तथा छात्राओं ने मेहंदी के कोन से बारीक कलाकृति हाथों पर उभार कर जीवन का रंग दिखाये। जीवन के विभिन्न अवसरों पर आने वाले पल हाथों पर इबारतें करते नजर आये। इसी तरह राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मोती, सितारों के साथ अनाज को रेशमी धागों से पिरोया। मौसम के विविन्न फूल कलाइयों पर इतराते नजर आये।
200 से अधिक प्रतियोगियों ने लिया भाग

क्रिएटिव क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने प्रतियोगिता के निर्णायकों में श्री साई शिरडी शिक्षण समिति की ओर से अलका इंगोले, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव, डॉ. अलका पांडेय, विनीता प्रजापति रहीं। राखी प्रतियोगता बालक वर्ग में प्रथम पीयुष तायल, द्वितीय अमृत पार्थ तथा तीसरे स्थान पर उमेश कुमार एक्का, विशाल कुमार मौर्या रहे। बालिका वर्ग में प्रथम प्रवलीन कौर, मीनल सिंह, द्वितीय तृप्ति साहू, इशा निबादकर, अन्वेशा तथा तीसरे स्था परी गुप्ता, यशोदा राजवाड़े, रिया किसपोट्टा , शगुन कश्यप, ज्योत्ना कुुजूर तथा रागिनी तिवारी रही। प्रतियोगिता में 200 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।
अंकित प्रथम और धनन्जय रहे द्वितीय स्थान पर

मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम अंकित तिर्की, द्वितीय धनन्जय कुमार, सेम्स एक्का, असजाद रजा अंसारी तथा तीसरे स्थान पर जय किशन सिंह, अमृत पार्थ, विशाल मौर्य रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्वाति दास मानिकपुरी, प्रणीता साहू, द्वितीय स्थान पर आइशा परवीन, अंशिका अग्रवाले, संजना, स्नेहा साहनी तथा तृतीय स्थान पर तृप्ति साहू, प्रियांशी अग्रवाल, रिया किसपोट्टा, रितु चक्रधारी, मीनल सिंह, चांद रोजन कास्ते रही। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभा तिवारी, निशा सिंह, निधि शुक्ला, स्वाति शर्मा, साक्षी गोयल ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- Phemex Program 2026: NDRF टीम ने आपदा से बचाव तरीके बताए








Users Today : 52

