Home » क्राइम » लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, तीन अरेस्ट

लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ी गई नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, तीन अरेस्ट

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। एयरपोर्ट पर सोने की खेप पकड़े जाने की खबर तो आपने पहले भी सुनी होगी, लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम ने नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट (gold flake) की बड़ी खेप पकड़ी है। बैंकॉक में 16 लाख रुपये से अधिक कीमत के नकली गोल्ड फ्लैक के  97,000 पैकेट जब्त किए गए। आश्चर्य की बात यह है कि भारत में बिकने वाली नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बैंकॉक से लखनऊ तक तस्करी कर लाई गई। इस मामले में कस्टम टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

 इसे भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया बैंकॉक से चोरी छिपे लाया जा रहा सोना

पकड़े गये तीन यात्री 

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट FD-146 से बैंकॉक से लखनऊ आए तीन यात्रियों के पास से यह खेप जब्त की गई। तीनों ने सिगरेट को बहुत ही चालाकी से छिपाया था, लेकिन जब एयरपोर्ट पर उनकी स्कैनिंग की गई तो कस्टम अधिकारी नकली सिगरेट का पता लगाने और उसे जब्त करने में सफल रहे। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गया एक यात्री लखीमपुर खीरी का रहने वाला है, जबकि अन्य दो दिल्ली और केरल के रहने वाले हैं। कस्टम के मुताबिक, ज्यादा मुनाफे के कारण नकली सिगरेट की तस्करी बढ़ रही है।

गौरतलब है कि आईटीसी इंडिया गोल्ड फ्लेक सिगरेट सिर्फ भारत में ही बनाई जाती है। हालांकि, अधिक मुनाफे के कारण इसकी विदेशों से तस्करी की जाती है। इन सिगरेटों में निम्न गुणवत्ता वाले तंबाकू का उपयोग किया जाता है, जिससे लागत कम हो जाती है।

 इसे भी पढ़ें- Bomb In Flight: फिर मिली 10 विमानों को उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में आईं सुरक्षा एजेसियां

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?