
इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है। अब इस केस में एक नया मोड़ आ गया है, जिससे सस्पेंस और गहरा गया है। दरअसल इस हत्याकांड में अब मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की सबसे खास सहेली ‘अलका’ की एंट्री हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि, सोनम की सहेलियों को कुछ न कुछ जरूर पता होगा।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई का दावा, किसी को बचा रही सोनम, राज अकेला नहीं है मास्टरमाइंड
करीबी सहेलियों से पूछताछ की मांग

दरअसल, सोनम और रजा रघुवंशी के परिवार वालों ने मांग की है कि, सोनम के साथ काम करने वाली लड़कियों और उसकी करीबी सहेलियों से पूछताछ की जानी चाहिए। परिवार वालों का मानना है कि, सोनम की सहेलियां और उसकी कलीग्स काफी कुछ बता सकती हैं।
दोस्ती पर शक
बता दें कि, हत्याकांड में अलका नाम की जिस लड़की का जिक्र आ रहा है, वह सोनम की सबसे करीबी मित्र है। यहां सवाल ये भी है कि, अलका सोनम की सिर्फ दोस्त है या फिर राजा रघुवंशी की हत्या की राजदार और सहभागी भी है। राजा रघुवंशी के परिवार वाले भी इस दोस्ती को शक की नजर से देख रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि अलका समेत सोनम की अन्य सहेलियों से भी गहन पूछताछ की जाये ताकि सच को सामने लाया जा सके। पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, जल्द ही इस एंगल से भी जांच शुरू की जा सकती है।
दो जून को मिली थी लाश

गौरतलब है कि, हनीमून मनाने मेघालय गये राजा रघुवंशी की हत्या बीते 23 मई को हत्या कर दी गई थी और दो जून को उनका सड़ा गला शव खाई में मिला था। हत्या के 17 दिन बाद साथियों के पकड़े जाने के खबर के बाद सोनम ने भी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया था। इस हत्याकांड से सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि पूरा देश हिल गया था। वहीं, अब इस मामले में सोनम की सबसे करीबी सहेली अलका का नाम आने केस में नया मोड़ आ गया है।
गहरी साजिश की बू
राजा रघुवंशी और सोनम के परिजनों का शक है कि, सोनम ने अकेले इतना बड़ा कांड नहीं किया होगा। इसके पीछे कोई और मास्टर माइंड होगा। वहीं, अब अलका का नाम आने से पुलिस ने केस की जांच लव ट्रायंगल के साथ ही व्यक्तिगत रंजिश के एंगल से भी शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि, इस कांड में कोई गहरी साजिश है, जिसका सामने आना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के 3 फोन खोलेंगे राज, सामने आया एक और शख्स का नाम






Users Today : 11

