Home » क्राइम » Raja Raghuvanshi Murder Case: दो और शख्स गिरफ्तार, सोनम की ज्वैलरी, पिस्टल और लैपटॉप छिपाने का आरोप

Raja Raghuvanshi Murder Case: दो और शख्स गिरफ्तार, सोनम की ज्वैलरी, पिस्टल और लैपटॉप छिपाने का आरोप

[the_ad id="14540"]

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case:  राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे हर रोज कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। केस की जांच कर रही मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम ने एक प्रापर्टी डीलर समेत दो और लोगों को अरेस्ट किया है, जो हत्याकांड से जुड़े बताये जा रहे हैं। ये दोनों भी मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, इसी प्रापर्टी डीलर ने ही राजा रघुवंशी का बक्सा छिपाया था और हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सोनम इंदौर में इसी के फ़्लैट में छिपी थी। इस गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में आरोपियों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई है।

इसे भी पढ़ें-  Raja Raghuvanshi Murder Case: केस में हुई सोनम की बेस्ट फ्रेंड की एंट्री, पूछताछ में हो सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे

जेम्स के फ़्लैट में छिपी थी सोनम

Raja Raghuvanshi Murder Case

मामले के बारे में बात करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इंदौर की एक कोर्ट ने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और सुरक्षा गार्ड बल्ला अहिरवार को सात दिनों के लिए मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेज दिया है। सिलोम जेम्स को एसआईटी ने शनिवार की रात को गिरफ्तार किया। राजा की हत्या के बाद सोनम ने इसे इंदौर के एक फ्लैट में छिपा दिया था। पूर्वी खासी हिल्स जिले के एसपी विवेक सिम ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि, मेघालय पुलिस की एसआईटी ने मध्य प्रदेश के देवास जिले के भोंरासा टोल-गेट से सिलोम जेम्स नामक एक व्यक्ति को शनिवार की शाम को करीब साढ़े सात बजे उस वक्त दबोचा, जब वह भोपाल भागने की कोशिश कर रहा था।

कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

एसपी ने बताया, सिलोम प्रापर्टी डीलर का काम करता है और इंदौर के हीरा बाग कॉलोनी में स्थित एक इमारत का पट्टेदार है। उन्होंने बताया, राजा की हत्या के बाद सोनम इसी इमारत में रुकी थी और घटना के बाद अपने साथ लाए गए जेवर और अन्य सामान यही रखे थे। इसके बाद रविवार को करीब दो बजे सुरक्षा गार्ड अहिरवार बल्ला को भी एसआईटी ने मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में स्थित उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया। ये गार्ड भी उसी प्रापर्टी पर तैनात था, जहां सोनम ने अपने साथ लाए जेवर व बाक्स छिपाए थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) राजेश दंडोतिया ने बताया, सिलोम जेम्स और अहिरवार को इंदौर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेज दिया गया।

नहीं मिले निशान

Raja Raghuvanshi Murder Case

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, जेम्स ने जो बाक्स छिपाया था, उसमें राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े कई अहम सबूत थे। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की टीम प्रापर्टी डीलर को उस जगह पर ले गई, जहां उसने बाक्स और अन्य सामान छिपाया था। जांच टीम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, सोनम के ब्वायफ्रेंड राज के पास एक बंदूक थी, जो जेवरात और लैपटॉप के साथ ही रखी थी, जिसे सिलोम की प्रापर्टी में रखा था, लेकिन एसपी के कहना है कि, जब जेम्स सिलोम को उस जगह पर ले जाया गया, जहां उसने बाक्स जलाया था, तो वहां पुलिस को पिस्तौल, लैपटॉप या फिर राजा के आभूषण के कोई निशान नहीं मिले। उन्होंने बताया, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सैंपल लिए और उसे जांच के लिए लैब में भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा के भाई का दावा, किसी को बचा रही सोनम, राज अकेला नहीं है मास्टरमाइंड

8 जून को सोनम ने किया सरेंडर

अधिकारी ने बताया- जेम्स ने अपने फ़्लैट को हत्याकांड ने शामिल विशाल चौहान की 17 हजार रुपए पर मंथ के किराये पर दिया था। विशाल इंदौर में प्रापर्टी मैनेजमेंट की फर्म चलाता था। इससे पहले 13 जून को जेम्स ने पत्रकारों को बताया था कि, विशाल ने बीते 30 मई को उससे संपर्क किया था और कमरा किराये पर लेने के लिए औपचारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया था। इधर सूत्रों का कहना है कि, हालांकि, मेघालय पुलिस ने जब फ़्लैट की तलाशी ली, तो वह खाली मिला जबकि हत्याकांड के बाद जब सोनम इंदौर आई थी, तब इसी फ़्लैट में कई दिनों तक छिपकर रही थी, लेकिन जब हत्या में शामिल उसके अन्य साथी पकड़े गये, तो वह उस फ़्लैट को छोड़कर राज कुशवाहा के रामपुर स्थित मूल घर जाने के लिए निकल गई, लेकिन आठ जून को गाजीपुर में उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

11 मई को हुई थी सोनम-राजा की शादी

Raja Raghuvanshi Murder Case

गौरतलब है कि, इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। शादी के नौ दिन बाद यानी 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय चले गये थे। यहां से 23 मई को अचानक से राजा रघुवंशी और सोनम लापता हो गये। घरवालों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे घरवाले परेशान थे। इसी बीच राजा का क्षत-विक्षत शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला।

हर दिन हो रहे नये खुलासे

Raja Raghuvanshi Murder Case

उधर, सोनम का अभी भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। जांच में पता चला कि, 23 मई को सोहरा में प्रसिद्ध वेइसाडोंग झरने के पास एक सुनसान पार्किंग एरिया के पास राजा की  धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। फ़िलहाल, सोनम को अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम और राज के अलावा इस कांड में शामिल अन्य चार आरोपियों को भी पुलिस ने इंदौर और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से अरेस्ट किया। हालांकि, मामले की जांच अभी भी जारी है और हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के 3 फोन खोलेंगे राज, सामने आया एक और शख्स का नाम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?