Home » क्राइम » Yoga Trainer Arrested: 8 महिलाओं को हवस का शिकार बनाने वाले निरंजन मूर्ति को नाबालिग ने कराया गिरफ्तार

Yoga Trainer Arrested: 8 महिलाओं को हवस का शिकार बनाने वाले निरंजन मूर्ति को नाबालिग ने कराया गिरफ्तार

[the_ad id="14540"]
Yoga Trainer Arrested

बेंगलुरु। Yoga Trainer Arrested: कर्नाटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने योग गुरु निरंजन मूर्ति को अरेस्ट किया है। उन पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप है। पुलिस ने ये कार्रवाई एक 17 साल की लड़की द्वारा दी गई शिकायत पर पास्को एक्ट में मामला दर्ज करने के बाद की। मामले की जांच के ये भी सामने आया है कि, योग गुरु ने आठ और महिलाओं व लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

इसे भी पढ़ें- Love Jihad: पहले दुष्कर्म किया फिर धर्म परिवर्तन के लिए हिन्दू युवती को भगा ले गया अजहरुद्दीन, परिजनों ने भी की मारपीट

नौकरी का झांसा देकर बनाया संबंध

बताया जा रहा है कि, जिस नाबालिग बच्ची ने ये शिकायत दर्ज कराई है वह योग गुरु निरंजन मूर्ति के आधीन योग कक्षाएं लेती थी। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लड़की ने आरोप लगाया है कि 2023 में थाईलैंड की  यात्रा के दौरान कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनसे कहा कि, मूर्ति ने उसे नौकरी और पदक देने का वादा किया था। उसने बताया कि, इस घटना के बाद उसने योग प्रतियोगिताओं में भाग लेना बंद कर दिया, लेकिन योग गुरु ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और अगस्त 2025 में उन्होंने उसे राष्ट्रीय स्तर की एक योग प्रतियोगिता में जिताने और नौकरी का झांसा देकर एक बार फिर से शारीरिक संबंध बनाये।

2019 से योग गुरु को जानती थी पीड़िता  

,Yoga guru Niranjan Murthy

17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह योग गुरु को 2019 से जानती है। उसने योग गुरु मूर्ति के संरक्षण में 2021 से योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया था। 2023 में 17 साल की उम्र में वह एक कार्यक्रम के लिए मूर्ति के साथ थाईलैंड गई थी तब पहली बार निरंजन मूर्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। नाबालिग ने बताया कि, निरंजन मूर्ति बीते कई वर्षों से कर्नाटक के राज राजेश्वरी में योग केंद्र का संचालन कर रहा है। साथ ही वह कर्नाटक योगासन खेल संघ (केवाईएसए) का सचिव भी है।

पुलिस ने अन्य महिलाओं से की अपील

इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बेंगलुरु पुलिस का कहना  है कि, योग गुरु निरंजन मूर्ति का योग केंद्र राजराजेश्वरी में है और अब उस पर आरोप है कि उसने उसके योग केंद्र में आने वाली आठ महिलाओं का शारीरिक शोषण किया है। इस मामले की पहली शिकायत एक नाबालिग बच्ची ने की, जिसे योग गुरु मूर्ति ने अपनी हवस का शिकार बनाया था।

पुलिस ने बताया कि बच्ची से शिकायत मिलने के बाद योग गुरु के खिलाफ पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने योग गुरु के उत्पीड़न का शिकार अन्य महिलाओं से अपील की है कि वे भी राजराजेश्वरी थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने ये भी कहा है कि, शिकायत दर्ज कराने आने वाली महिलाओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Congress MP Arrested: दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस सांसद अरेस्ट, कोर्ट से ख़ारिज हो चुकी है अग्रिम जमानत याचिका

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?