Home » क्राइम » RWA अध्यक्ष की दबंगई, फ्लैट में 8-10 लोगों के साथ जबरन घुसकर भाई-बहन को बेरहमी से पीटा

RWA अध्यक्ष की दबंगई, फ्लैट में 8-10 लोगों के साथ जबरन घुसकर भाई-बहन को बेरहमी से पीटा

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में ऐसी घटना घटी, जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस दावे को तार-तार कर दिया, जिसमें वे बेटियों की सुरक्षा की बात करते हैं और पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश है कि, बेटियों के साथ बत्तमीजी करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा न जाये। दरअसल, राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र के एल्डिको सिटी स्थित कुटीर अपार्टमेंट में रह रहे भाई-बहन को घर में घुसकर 8 से 10 लोगों ने बेरहमी से पीट दिया, लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने से कतराती रही। बताया जा रहा है कि, हमलावरों में सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट रमन सिंह भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें- Explosion in lucknow: दो धमाकों से दहला लखनऊ, दो की मौत, छह घायल, सकते में पुलिस प्रशासन

पुलिस नहीं दर्ज कर रही थी FIR

मड़ियांव थाना

जानकारी के मुताबिक, करीब चार दिन पहले हुई मारपीट की इस घटना को लेकर पीड़ित भाई-बहन लगातार मड़ियांव थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी, तो थक हार कर युवती ने थाने के बाहर ही खड़े होकर वीडियो बनाया और अपनी तकलीफ बताई। उसने रोते हुए कहा यही है पुलिस की सच्चाई। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस ने फ़िलहाल, आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो ये विवाद अपार्टमेंट के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित लड़की ने अपनी स्कूटी अपार्टमेंट के अंदर खड़ी की थी जिसे गार्ड ने हटाने को कहा, लेकिन पीड़िता ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो झड़प हो गई। इस बीच ने गार्ड ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया। इससे युवती को गुस्सा आ गया और उसने गार्ड का मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद गार्ड ने इसकी सूचना सोसाइटी के अध्यक्ष रमन सिंह को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया।

फ़्लैट में भाई के साथ रहती है युवती

मड़ियांव थाना

इधर, युवती तब तक अपने फ़्लैट में जा चुकी थी। वह फ़्लैट में अपने भाई के साथ रहती है। कुछ देर बाद रमन सिंह आठ-दस लोगों को लेकर पीड़िता के फ्लैट में घुस गए और उसके व उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि, जैसे ही युवती फ़्लैट का दरवाजा खोलती है, सफेद कुर्ता-पैजामा पहना व्यक्ति तेजी से अंदर घुसता है और युवती को जोर से थप्पड़ मारता है। उसके पीछे-पीछे बाकी लोग भी अंदर घुस आते हैं और गालियां देते हुए भाई-बहन को मारने पीटने लगते हैं।

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया आरोप

इस दौरान आरोपी घर  में रखे मॉस्किटो रॉकेट से भी उन्हें मारते हैं। इस घटना से डरे सहमे भाई-बहन मड़ियांव थाने में आते हैं और मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती। चार दिन तक लगातार थाने के चक्कर काटने के बाद परेशान युवती ने वहीं से एक वीडियो बनाया और बताया कि, कैसे पुलिस उन्हें टरका रही है और उनकी एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है।

वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

वीडियो में पीड़िता मडियांव थाने के बाहर खड़ी होकर फूट-फूटकर रो रही है और बता रही है कि, एल्डिको सिटी स्थित कुटीर अपार्टमेंट का अध्यक्ष मेरे साथ मारपीट कर रहा था, छेड़खानी कर रहा था और उसने मेरा फोन भी छीन लिया। मैं चार दिन से लगातार थाने के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है। युवती ने वीडियो में ये भी बताया कि, मैं इतना डरी हूं कि, अपने रूम पर नहीं जा रही हूं। हम भाई-बहन अपने एक दोस्त के घर पर रह रहे हैं। यही यूपी पुलिस की सच्चाई है।

RWA

जब सोशल मीडिया पर पीड़िता का ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया। मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने लखनऊ को दी डबल डेकर बस, महिलाओं को मिली किराये में 50% की छूट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?