
नई दिल्ली। Delhi Blast: सोमवार की शाम को दिल्ली में हुए ब्लास्ट ने एक बार फिर से राजधानी की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस विस्फोट में 9 से अधिक लोगों के मारे जाने और दर्जन भर से ज्यादा लोगों में घायल होने की खबर है। धमाके की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस समेत सभी एजेंसियां विस्फोट स्थल पर पहुंच गईं और मामले की जांच में जुट गई हैं। घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार 11 नवबर को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल, विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
इसे भी पढ़ें- Oxygen Line Blast: अस्पताल में फटी ऑक्सीजन पाइप, 8 मरीजों की हालत बिगड़ी, दूसरी जगह किए गए शिफ्ट
एक्टिव हुईं जांच एजेंसियां

धमाके के बारे में बात करते हुए दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि,चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इधर, गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और देश भर में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इसे आतंकी हमला नहीं घोषित नहीं किया है।
फिदायिन हमले की आशंका
वहीं, कुछ शीर्ष खुफिया सूत्रों ने आशंका जताई है कि,ये फिदायिन हमला हो सकता है। साथ ही ये भी आशंका जताई है कि, इसे फरीदाबाद स्थित आतंकी माड्यूल के एक प्रमुख सदस्य डॉ. मोहम्मद उमर ने अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि, फरीदाबाद मॉड्यूल के मुख्य आरोपी, अपने सहयोगी डॉ. मुज़म्मिल शकील की गिरफ़्तारी के बाद उमर घबरा गया था। इसके बाद ही उमर ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोटकों से लदी हुंडई i20 कार में जानबूझकर विस्फोट कर दिया।
फुटेज में दिखा नकाबपोश

धमाके की एक ताजा तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक नकाबपोश व्यक्ति इस आई 20 कार को ड्राइव करता हुआ नजर आ रहा है। एक अन्य वीडियो जो पार्किंग स्थल का है, इसमें भी जो व्यक्ति HR26CE7674 नंबर प्लेट वाली हुंडई i20 कार चलाते हुए दिखाई दे रहा है, उसने काला मास्क पहना हुआ है।
इसे भी पढ़ें- Jaipur Tanker Blast Videos: सामने आए जयपुर हादसे का रौंगटे खड़े कर देने वाले वीडियोज, देखें आग का तांडव
‘घटना की जांच में जुटे अधिकारी अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग और वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने में जुटे हैं। इसके लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप खंगाले जा रहे हैं।” एक अधिकारी के मुताबिक ‘फुटेज में विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार छत्ता रेल चौक पर यू-टर्न लेकर लोअर सुभाष मार्ग की ओर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
पार्किंग में प्रवेश करती दिखी कार

सीसीटीवी फुटेज में ये भी दिख रहा है कि, कार एक सिग्नल के पास पहुंची, इसके बाद उसकी गति धीमी हो गई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, चालक ने विस्फोटक होने की वजह से कार की गति धीमी कर दी। ये भी खबर है कि, पुलिस को कुछ ऐसे फुटेज प्राप्त हुए हैं जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग में प्रवेश करती और फिर बाहर निकलती नजर आ रही है। फुटेज देखकर ऐसा लग रहा है कि, संदिग्ध अकेला था।
जांच में जुटे अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, कार में अमोनिया जेल (Gel) या इसी तरह का कोई विस्फोटक रहा होगा। हालांकि, अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक क्लिप के अनुसार, यह गाड़ी विस्फोट से लगभग तीन घंटे पहले यानी शाम 4 बजे दरियागंज बाज़ार इलाके से होते हुए सुनहरी मस्जिद के पास पहुंची थी।
सभी पहलुओं की हो रही जांच

फ़िलहाल, पुलिस अभी इस घटना को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं। वह विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मंगलवार को सुबह-सुबह फोरेंसिक टीम भी विस्फोट स्थल पर पहुंची और नमूने एकत्र किये। एक अधिकारी के मुताबिक, इस बात की भी जांच की जा रही है कि, विस्फोट, कहीं किसी विस्फोटक उपकरण से तो नहीं हुआ, जो दुर्घटनावश फट गया हो। शुरुआत में यह संदेह था कि, सीएनजी सिलेंडर की वजह से ये विस्फोट हुआ होगा, लेकिन एक अधिकारी ने कहा, ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है।
विस्फोट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है, लेकिन अभी इसे आतंकी हमला नहीं कहा जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि ये आतंकी हमला था या कुछ और।
इसे भी पढ़ें- Blast In Lahore: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद अब लाहौर में भी हुए धमाके, मची अफरा-तफरी






Users Today : 39

