Home » क्राइम » Urine Bottle Case: स्कूल में मुस्लिम छात्रों में हिन्दू बच्चों को पानी में मिलाकर पिलाई पेशाब, खबर मिलते ही पहुंची पुलिस, फिर…

Urine Bottle Case: स्कूल में मुस्लिम छात्रों में हिन्दू बच्चों को पानी में मिलाकर पिलाई पेशाब, खबर मिलते ही पहुंची पुलिस, फिर…

[the_ad id="14540"]
Urine Bottle Case

बागपत। Urine Bottle Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो मुस्लिम बच्चों ने हिन्दू छात्रों की पानी की बोतल में पेशाब मिला दिया, जिसे पीने से हिन्दू बच्चे बीमार ही गये। घटना की खबर मिलते ही बच्चों के पिता स्कूल पहुंच गये और हंगामा करने लगे। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने बच्चों के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें- Conversion: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, आठ लोग अरेस्ट, बजरंग दल ने काटा हंगामा

अभिभावकों ने काटा हंगामा 

Urine Bottle Case:

जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम बच्चों ने सोशल मीडिया पर रील देखकर इस कांड को अंजाम दिया, जिसका खामियाजा अब उनके पेरेंट्स को भुगतना पड़ेगा। ये पूरा मामला जिले के ढिकोली गांव का है। यहां स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे तीन मुस्लिम बच्चों ने हिन्दू बच्चों की पानी की बोतल में पेशाब कर दिया, इस पानी को पीने से बच्चों की तबियत बिगड़ गई। पीड़ित बच्चों ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो वे स्कूल स्कूल पहुंच गये और जमकर हंगामा काटा।

मौलवी पर लगाया आरोप 

अभिभावकों ने दोषियों को खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इधर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी इसकी पुष्टि की। प्रधानाचार्य ने बताया कि, स्कूल के कुछ छात्रों ने पानी की बोतल में पेशाब करते हुए आरोपी छात्रों को देखा था। इसके बाद बोतल खोल कर उसे चेक किया गया, तो शिकायत सही पाई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि, गांव में रहने वाले एक मौलवी छात्रों को बरगला रहे हैं और हिन्दुओं के खिलाफ भड़काते हैं।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

Urine Bottle Case:

ग्रामीणों ने मौलवी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्कूल में हंगामे की खबर मिलने के बाद चांदीनगर थाने की पुलिस व खेकड़ा के सीओ मय फ़ोर्स मौके पर पहुंच गये और ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील

इस पूरी घटना पर बात करते हुए खेकड़ा के सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि, जांच में पता चला है कि, आरोपी छात्रों ने जो भी किया वह सोशल मीडिया पर गलत वीडियो देखकर किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की, कि जितना संभव हो बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, ताकि गलत कंटेंट उनके सामने न आने पाए। सोशल मीडिया पर चलने वाले गलत कंटेंट बच्चों पर अनुचित प्रभाव डालते हैं, जिसके परिणाम गलत हो सकते हैं। फ़िलहाल, प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद छात्रों के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज  कर ली गई है।

 

इसे भी पढ़ें- Viral Video: महिला ने चौकी प्रभारी से की अभद्रता, जमकर काटा हंगामा, ये है पूरा मामला

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?