
-
जीवन के लिए वरदान है हरियाली
अम्बिकापुर। Foundation Day: श्री साई बाबा स्कूल का 20वां स्थापना दिवस सोमवार को पौधरोपण कर मनाया गया। श्री साई शिरडी शिक्षण समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले, प्रबंध समिति की ओर से रेखा इंगोले, अलका इंगोले और प्राचार्य प्राची गोयल ने रबर, क्रोटन, तेज पत्ता, पान, आडुसा, रेड लिवस, वास्तु पौधा, नीबू, आम, केला के पौधे लगा कर हरियाली का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने दी मोहक प्रस्तुति

प्रार्थना सभा में के दौरान रेड हाउस के विद्यार्थियों ने मोहक प्रस्तुति दी। कक्षा बारहवीं के छात्र हर्ष वर्धन मिश्रा ने हरियाली जीवन के लिए आवश्यक है, का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व है, जो पौधरोपण से ही पूरा होगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरियाली के लिए संकल्प लिया।

स्थापना दिवस और पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका दीक्षा कुजूर, रूहिल सिन्हा, निहारिका लाल, श्यामा कशिश आदि शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने सहयोग किया।






Users Today : 27

