Home » शिक्षा » Teacher Retirement: शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

Teacher Retirement: शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं, वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते

[the_ad id="14540"]
Teacher Retirement

नई दिल्ली। Teacher Retirement: राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कल्याणपुरी में पीजीटी संस्कृत के पद पर कार्यरत विनोद कुमार तिवारी अपनी दीर्घ, निष्ठावान एवं प्रेरणादायी शिक्षकीय सेवाओं के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel Ceasefire: जंग खत्म, लेकिन बढ़ गईं खामेनई की मुश्किलें, तख्तापलट की आशंका

उन्होंने अपने सेवाकाल में संस्कृत भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवन दृष्टि से परिचित कराया। उनका सरल स्वभाव,अनुशासित कार्यशैली और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पड़ाव है,जब शब्दों से अधिक भावनाएं मुखर होती हैं। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं,वे कभी सेवानिवृत्त नहीं होते,वह अपनी प्रेरणा से समाज को सशक्त बनाते हैं।

शिक्षक के सेवानिवृत पर विद्यालय परिवार, सहकर्मी एवं छात्र समुदाय उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की हार्दिक कामना किया।

 

इसे भी पढ़ें- Iran-Israel War में कूदा अमेरिका, भेजे 30 सैन्य विमान, ट्रंप ने खामेनई को कहा- बिना शर्त करो सरेंडर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?