
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) को टैक्स फ्री कर दी है। मंगलवार को सीएम मोहन यादव ने AUAP की ओर से आयोजित सेमिनार में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी सांसद और विधायक भी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखने जाएंगे।

धीरज सरना द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी अभिनीत, द साबरमती रिपोर्ट ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। 2002 में गुजरात के गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर आधारित इस फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं।
‘द साबरमती रिपोर्ट’ अच्छी फिल्म है…
मध्यप्रदेश में इसे टैक्स फ्री किया जाएगा। pic.twitter.com/YGHQdLwO1t
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 19, 2024
इसे भी पढ़ें- The Sabarmati Report Review: विक्रम मैसी की एक और शानदार फिल्म, सधी हुई स्टोरी और कमाल का परफॉर्मेंस
इतिहास के काले अध्याय को समझने का जरिया है फिल्म
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ की और कहा कि यह फिल्म इतिहास के काले अध्याय को समझने का एक जरिया है। उन्होंने कहा, “यह फिल्म सच्चाई उजागर करती है। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन वोटों की राजनीति के लिए इस तरह का गंदा खेल खेलना बेहद शर्मनाक था। मुख्यमंत्री यादव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद कुशलता और धैर्य से इस कठिन समय में गुजरात और देश की इज्जत बचाई और पीड़ितों को सहायता की
इसे भी पढ़ें- PM मोदी ने की विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ़, कहा-‘सच सामने आ रहा है’






Users Today : 6

