
Saif Ali Khan: मध्य प्रदेश सरकार बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के परिवार की जबलपुर स्थित करीब 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर सकती है। सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर की पारिवारिक संपत्ति भोपाल के कोहेफिजा से लेकर चिकलोद तक फैली हुई है। पटौदी परिवार की करीब 100 हेक्टेयर जमीन पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। भोपाल रियायत की ऐतिहासिक संपत्तियों पर 2015 से चल रहा स्टे अब खत्म हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan attack: न्यायिक हिरासत में भेजा गया सैफ का हमलावर, जानें एक्टर की सेहत का हाल
पूरी हुई मियाद
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शत्रु संपत्ति मामले में अभिनेता सैफ अली खान, उनकी मां शर्मिला टैगोर, बहनें सोहा और सबा अली खान और पटौदी की बहन सबीहा सुल्तान को अपीलीय प्राधिकरण के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था। मामले को अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष रखने की हाईकोर्ट की 30 दिन की समय सीमा समाप्त हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है, लेकिन पटौदी परिवार ने इसे लेकर किसी भी तरह का दावा अभी तक पेश नहीं किया है। ऐसे में अब पटौदी परिवार के पास डिवीजन बेंच में चुनौती देने का ही विकल्प बचा है।
चोरी के इरादे से एक्टर के घर में घुसा था शख्स
गौरतलब है कि बीते 25 जनवरी को बांद्रा की एक बिल्डिंग में सैफ अली खान के घर में एक शख्स चोरी के इरादे से घुसा था, जहां उसका सैफ से सामना हो गया। नतीजा ये रहा कि चोर से सैफ पर चाकू से छह बार वार किया। इस हमले में एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। फिलहाल अब सैफ अब काफी ठीक हैं और आज उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
आरोपी ने कबूल किया गुनाह
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी शरीफ इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन, मंगलवार को आरोपी से क्राइम सीन रीक्रिएट कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में मोहम्मद शरीफ इस्लाम शहजाद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-Saif Ali Khan Attack: करीना ने पुलिस को बताई सैफ पर हुए हमले की पूरी कहानी, कहा- जेह के कमरे में था हमलावर






Users Today : 8

