Home » मनोरंजन » Sikandar Flop: औंधे मुंह गिरी सलमान की ‘सिकंदर’, मुंबई में थियेटर्स मालिकों ने हटाई फिल्म

Sikandar Flop: औंधे मुंह गिरी सलमान की ‘सिकंदर’, मुंबई में थियेटर्स मालिकों ने हटाई फिल्म

[the_ad id="14540"]
Sikandar Flop
मुंबई। Sikandar Flop: सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में खराब प्रदर्शन किया है, जिसके कारण थिएटर मालिकों को इसकी जगह दूसरी फिल्में लगानी पड़ी हैं। वीकेंड के बाद मुंबई के कई सिनेमाघरों से ‘सिकंदर’ को हटा दिया गया है। इसकी जगह ‘एम्पुरन’, ‘द डिप्लोमैट’ और यहां तक ​​कि गुजराती फिल्में भी लगा दी गई हैं।
इसे भी पढ़ें- Rashmika Mandanna को लगी चोट, रोकी गई सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग
शो किया गया रद्द 

Sikandar Flop

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांदिवली के रघुलीला मॉल में आइनॉक्स में सिकंदर के शाम और रात के शो की जगह गुजराती फिल्म ‘उम्बारो’ लगा दी गई है। 1 अप्रैल को थिएटर में सिकंदर का रात 9:30 बजे का शो रद्द कर दिया गया। उसकी जगह दूसरी गुजराती फिल्म ‘द बेस्ट पंड्या’ लगा दी गई। ऐसा इसलिए क्योंकि कथित तौर पर थिएटर मालिकों को ‘सिकंदर’ की जगह दूसरी फिल्में चलाना ज्यादा फायदे वाला लग रहा है।

घाटे में चल रही थी फिल्म

Sikandar Flop

बताया जा रहा है कि, ‘सिकंदर’ दर्शकों को सिनेमाहाल तक खींचने में असफल हो रही और लगातार घाटे में चल रही थी। सिनेपोलिस सीवुड्स और पीवीआर, ओरियन मॉल में शाम 5:30 और 9:30 के शो की जगह मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एम्पुराण’ ने ले ली है। इस फिल्म को लेकर विवाद है, लेकिन यह सिनेमाघरों में ‘सिकंदर’ से ज्यादा दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है।

30 मार्च को हुई थी रिलीज

Sikandar Flop

आईनॉक्स नरीमन पॉइंट में ‘सिकंदर’ के रात 8 बजे के शो और मेट्रो आईनॉक्स थिएटर में रात 8:30 के शो की जगह अब जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने ले ली है। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘सिकंदर’ ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये पर्दे पर वैसा कमाल नहीं दिखा पा रही है, जैसी उम्मीद की गई थी।

 

इसे भी पढ़ें- Salman Khan: फिल्म ‘सिकंदर’ में अपने पिता की इस ख़ास चीज का इस्तेमाल करते नजर आ सकते हैं दंबग खान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?