Home » मनोरंजन » Saif Ali Khan Case: कोर्ट में पेश हों मलाइका अरोड़ा, जारी हुआ वारंट

Saif Ali Khan Case: कोर्ट में पेश हों मलाइका अरोड़ा, जारी हुआ वारंट

[the_ad id="14540"]

Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 2012 में एक एनआरआई कारोबारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगा था। जब यह मारपीट हुई थी, उस वक्त सैफ अली खान के साथ उनकी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और उनके कुछ अन्य दोस्त भी साथ में थे।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर BJP नेता का तंज, कहा- ‘कचरा हटना चाहिए था’

कोर्ट में पेश नहीं हुईं मलाइका

Saif Ali Khan Case:

इस मामले में अभिनेत्री और सैफ की पत्नी करीना कपूर की दोस्त अमृता अरोड़ा उनकी तरफ से गवाह बनी थीं। इस मामले में अमृता अरोड़ा की बहन मलाइका अरोड़ा को गवाह के तौर पर पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अब मलाइका अरोड़ा के खिलाफ फिर से जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले में आगे की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।

फाइव स्टार होटल का मामला

Saif Ali Khan Case:

कोर्ट ने सबसे पहले 15 फरवरी को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन, वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं, जिसके बाद सोमवार को दोबारा यह वारंट जारी किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा उन लोगों में शामिल थीं, जो 22 फरवरी 2012 को सैफ अली खान के साथ उस फाइव स्टार होटल में डिनर करने गए थे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) के.एस. झावर मामले में गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं।

सैफ ने मांगी माफ़ी

Saif Ali Khan Case:

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता अरोड़ा ने इस मामले में बयान दिया था कि, जब ये घटना हुई, तब वे लोग होटल में अच्छा समय बिता रहे थे,तभी वो बिजनेसमैन वहां आया और चिल्लाने लगा। इस पर तब सैफ ने उससे माफी भी मांगी। इसके बाद वह शख्स वहां से चला गया, लेकिन जब सैफ थोड़ी देर बाद वॉशरूम गए, तो वो शख्स वहां आ गया और उसने सैफ से बहस करनी शुरू कर दी। अमृता ने बताया कि, उनकी बहस की आवाज बाहर तक आ रही थी। बाद में वो सैफ के कमरे में भी गया और उन पर हमला कर दिया। जैसे तैसे हमने मामला शांत कराया।

सैफ ने लगाया महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप 

बता दें कि, बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की छानबीन करने वाली पुलिस टीम का कहना है कि, सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकाया और उनकी नाक पर मुक्का भी मारा, जिससे उनकी नाक टूट गई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि, सैफ और उसके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सैफ अली खान और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में तीनों को जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं, सैफ ने इस मामले में कहा कि, उनके साथ मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई, जिससे उन्हें गुस्सा आया और मामला इतना बढ़ गया।

 

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर चाकू से हमला, सामने आया CCTV फुटेज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?