Home » मनोरंजन » Bhool Chook Maaf: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ़’ ने पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड, इतना हुआ कलेक्शन

Bhool Chook Maaf: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ़’ ने पहले ही दिन तोड़े कई रिकॉर्ड, इतना हुआ कलेक्शन

[the_ad id="14540"]
Bhool Chook Maaf

Bhool Chook Maaf: एक्टर राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ शुक्रवार यानी 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, और इसकी ओपनिंग भी औसत रही। आइए जानते हैं राजकुमार राव की इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।

इसे भी पढ़ें- Kesari Veer Advance Booking: कल रिलीज होगी  ‘केसरी वीर’, इन फिल्मों से होगा टकराव, कितना कमा पाएगी पहले दिन?

इन फिल्मों से हुआ टकराव

Bhool Chook Maaf

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमा बनाम थिएटर रिलीज विवाद का सामना करना पड़ा। काफी मुश्किलों के बाद फिल्म फाइनली 23 मई को रिलीज हो गई। बाक्स आफिस पर इस फिल्म का टकराव सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ और सूरज पंचोली की ड्रामा पीरियड फिल्म ‘केसरी वीर’ से हुई। वहीं इस फिल्म को अजय देवगन की 23 दिन पुरानी ‘रेड 2’ से भी फाइट करनी पड़ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अच्छी रही ओपनिंग

हालांकि, ‘भूल चूक माफ’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। अब इसके पहले दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गये हैं। सैकैनिल्क की प्रारंभिक ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूल चूक माफ़’ ने पहले दिन भारत में 6.75 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि, ये आंकड़े प्रारंभिक हैं और आधिकारिक डेटा आने पर इनमें कुछ बदलाव हो सकते हैं।

तोड़े कई रिकॉर्ड

Bhool Chook Maaf

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन 6.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ साल 2025 की एक-दो नहीं बल्कि 10 फिल्मों के ओपनिंग डे की कमाई को पछाड़ दिया है। जी हां  ‘भूल चूक माफ़’ ने इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़
  • देवा- 5.78 करोड़
  • क्रेजी- 80 लाख
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 40 लाख
  • मेरे हसबैंड की बीवी- 1.50 करोड़
  • बैड्स रवि कुमार- 3.52 करोड़
  • आजाद- 1.40 करोड़
  • लवब्यापा- 75 लाख
  • इमरजेंसी- 2 करोड़
  • फतेह- 2.61 करोड़
इन फिल्मों को पछाड़ा

यह ध्यान देने योग्य है कि ‘भूल चूक माफ़’ के इस कलेक्शन के साथ, यह राजकुमार राव की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसने ‘काई पो चे’ (4.50 करोड़) के ओपनिंग डे के आंकड़े को भी पार कर लिया है। इसके अलावा, इस फिल्म ने ‘जजमेंटल है क्या’ (5.40 करोड़) और विक्की विद्या की ‘वो वाला वीडियो’ (5.71 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म राजकुमार राव की शीर्ष 5 ओपनिंग फिल्मों में भी स्थान बना चुकी है।

  • राजकुमार राव की टॉप 5 ओपनिंग फ़िल्में
  • स्त्री 2- 64.80 करोड़
  • मिस्टर एंड मिसेज माही- 6.85 करोड़
  • स्त्री- 6.83 करोड़
  • भूल चूक माफ़- 6.75 करोड़
  • विक्की विद्या का वो वाला वीडियो- 5.71 करोड़

 

इसे भी पढ़ें- Filmfare OTT Awards 2024: बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजे गए दिलजीत और करीना कपूर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?