Home » खेल » Khel Ratna Award: खेल रत्न से नवाजे जाएंगे मनु भाकर समेत ये चार खिलाड़ी

Khel Ratna Award: खेल रत्न से नवाजे जाएंगे मनु भाकर समेत ये चार खिलाड़ी

[the_ad id="14540"]
Khel Ratna Award

नई दिल्ली। Khel Ratna Award: भारत सरकार ने घोषणा की है कि वह खेल की दुनिया में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले चार खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार प्रदान करेगी। डी. गुकेश, मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह और पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को देश का सर्वोच्च पुरस्कार दिया जायेगा। इसके साथ ही कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। दरअसल, पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर का प्रदर्शन शानदार रहा था और उन्होंने दो पदक जीते थे। वहीं, गोकुश हाल ही में विश्व शतरंज चैंपियन बने हैं। गोकुश वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं।

 

इसे भी पढ़ें- नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी, कहा- ‘ये सिर्फ मेरा नहीं,140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है’

 सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन हैं गुकेश

इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार चार खिलाड़ियों को दिया जाएगा। साल 2024 पेरिस ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मनु ने निशानेबाजी में भारत के लिए दो पदक जीते। वहीं, देश का सर्वोच्च पुरस्कार 18 साल की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीतने वाले डी. गुकेश को दिया जाएगा। खेल रत्न पुरस्कार पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को भी दिया जाएगा, जिनके हॉकी प्रदर्शन ने देश को ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें- Assembly Election Result: विनेश फोगाट ने मारी बाजी, 6015 वोटों हजार से जीता चुनाव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?