
इंग्लैंड। IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने वाला है। ये सीरिज लीड्स में खेली जाएगी। इस सीरिज को खेलने के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी और अभ्यास मैच भी खेल चुकी है। उधर, सीरीज शुरू होने से ठीक पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेजतर्रार गेंदबाज जोश टंग चोटिल ही गये हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि, अब वे सीरिज के पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में टंग की जगह 19 साल के तेज गेंदबाज एडी जैक को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें- IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया
कई गेंदबाज चोटिल

रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय इंग्लिश टीम के कई गेंदबाज चोटिल हैं, जिससे सीरिज के दौरान उसे भारतीय बल्लेबाजों का सामना करने में मुश्किल आ सकती है। इंग्लैंड की टीम के दिग्गज गेंदबाज मार्क वुड चोटिल होने की वजह से पहले से ही टीम से बाहर हैं। वहीं, जोफ्रा आर्चर भी शुरुआती मैचों में नहीं नजर आएंगे। इनके अलावा गस एटकिंसन भी सीरिज में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वे इस समय हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और अब जोश टंग भी चोटिल हो गये हैं, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Focus ???? Smiles
Fielding game ???? point ft. #TeamIndia ????????#ENGvIND pic.twitter.com/PfYu1Gc30B
— BCCI (@BCCI) June 11, 2025
जैक भारत के खिलाफ खेल चुके हैं दो मुकाबले
टंग को इंडिया ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयंस के लिए खेलने के दौरान दूसरी पारी में गेंदबाजी करने में कुछ परेशानी हो गई थी, जिससे उन्हें चार ओवर डालने के बाद ही मैदान छोड़ना पड़ गया था। इससे पहले टंग ने पहली पारी में 20.3 ओवर डालकर दो विकेट चटकाए थे। हालांकि, अभी ये नहीं पता चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है, लेकिन इंग्लैंड बोर्ड उन्हें इस कंडीशन में मैदान में नहीं उतारना चाहेगा। जोश टंग के चोटिल होने के बाद इंग्लिश टीम ने 19 साल के एडी जैक को कवर के तौर पर शामिल कर लिया है। जैक ने अभी तक सिर्फ दो फर्स्ट क्लास मैचों में ही हिस्सा लिया है और दो विकेट भी चटकाए हैं। ये दोनों ही मुकाबले भारत ए के खिलाफ खेले गये थे और ये दोनों ही मुकाबले ड्रॉ रहे थे।
क्रिस वोक्स पर है दारोमदार

दूसरा मैच जो कि नॉर्थम्प्टन में खेला गया था, उसमें जैक ने दो विकेट झटके थे। कम उम्र और कम अनुभव के बावजूद इंग्लैंड की टीम ने जैक पर भरोसा जताया है। इस सीरिज में जैक को क्रिस वोक्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलना खेलना होगा और भारत के दिग्गज बल्लेबाजों का सामना करना होगा। जोश टंग के चोटिल होने बाद अब इंग्लैंड की टीम क्रिस वोक्स पर अधिक निर्भर हो गई है।
दबाव बनाने की कोशिश करेगी टीम इंडिया
बता दें कि, क्रिस भी हाल ही में चोट से उबरे हैं, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। वहीं, टीम इंडिया इस सीरिज में अपने मजबूत बल्लेबाजों और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी और विपक्षी टीम पर दवाब बनाने की कोशिश करेगी।
इसे भी पढ़ें- India-England Test Series की प्लेइंग 11 में इन 4 प्लेयर्स की जगह पक्की, इन्हें बैठना पड़ सकता है बाहर






Users Today : 2

