Home » खेल » IND vs ENG: मैदान पर भिड़े सिराज और डकेट, अंपायर ने लिया ये एक्शन

IND vs ENG: मैदान पर भिड़े सिराज और डकेट, अंपायर ने लिया ये एक्शन

[the_ad id="14540"]
IND vs ENG

 इंग्लैंड। IND vs ENG: इन दिनों इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच दिवसीय टेस्ट सीरिज खेली जा रही है। सीरिज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में हो रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन इंडियन टीम के प्लेयर मोहम्मद सिराज और बेन डकेट मैदान पर ही एक-दूसरे से भिड़ गए। तीसरे टेस्ट में भी दोनों में बीच बहसबाजी देखने को मिली। इसके बाद जैसे ही डकेट आउट हुए सिराज ने अग्रेशन में सेलिब्रेट किया था। चौथे टेस्ट में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। कई दिनों से हो रही इस कहासुनी की शिकायत अंपायर के पास पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें-  IND vs ENG: लीड्स में हारी भारतीय टीम, थके और निराश दिखे खिलाड़ी

सामने आया वीडियो

इस विवाद का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक्स प्लेटफार्म पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, डकेट और सिराज एक-दूसरे से बहस कर रहे हैं। सिराज गेंदबाजी के लिए तैयार हैं। वहीं डकेट अंपायर के पास खड़े हैं। इस दौरान सिराज और डकेट दोनों एक-दूसरे को कुछ बोल रहे हैं और इशारेबाजी कर रहे हैं। वहीं अंपायर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डकेट अंपायर से भी कुछ कह रहे हैं।

 

सिराज पर लगा जुर्माना 

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, खेल के दौरान डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने सेलिब्रेट किया था। इसी बीच सिराज का कंधा भी बेन डकेट से टकरा गया था।  इस वाकये के बाद आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया था। चौथे टेस्ट के दूसरे दिन की पहली पारी में भारत ने 358 रनों बनाये। इस मैच में यशस्वी जायसवाल (58), साई सुदर्शन (61) और ऋषभ पंत (54) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली।

शतक बनाने से चूके डकेट

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी शानदार शुरुआत की। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने बेहतरीन साझेदारी करते हुए 166 रनों की बेहतरीन पारी खेली। क्रीज पर डटे जैक ने 84 रन बनाये। उन्हें रविन्द्र जड़ेजा ने आउट किया। इसके बाद शतक के करीब पहुंचे डकेट को अंशुल कंबोज ने कैच आउट किया। उन्होंने 94 रनों की पारी खेली। इस दौरान डकेट 13 चौके भी लगाये। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खो कर 225 रन बनाये थे।

 

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में शुभमन ने की बड़ी गलती, जुर्माना लगा सकता है ICC

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?