Home » अंतर्राष्ट्रीय » ICC Warrant For Netanyahu: इस छोटे से देश ने इजराइल को दिखाई आंख, कहा-‘हमारे देश आए तो कर लेंगे गिरफ्तार’

ICC Warrant For Netanyahu: इस छोटे से देश ने इजराइल को दिखाई आंख, कहा-‘हमारे देश आए तो कर लेंगे गिरफ्तार’

[the_ad id="14540"]

ICC Warrant For Netanyahu:  गुरुवार 21 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और हमास के एक शख्स समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद अब आयरिश प्रधानमंत्री साइमन हैरिस का बयान आया है। उन्होंने कहा, अगर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आयरलैंड आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी यूरोपीय देश ने इजराइल को आंख दिखाई है। वहीं, हंगरी के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट को स्वीकार करने से साफ़ इनकार कर दिया है।

इसे भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट 

आयरलैंड के पीएम ने कहा 

आयरिश प्रधानमंत्री साइमन हैरिस से शुक्रवार 22 नवंबर को जब राज्य प्रसारक आरटीई ने सवाल किया कि क्या इजरायली प्रधानमंत्री को आयरलैंड का दौरा करने पर किसी भी कारण से गिरफ्तार किया जा सकता है। इसका जवाब देते हुए आयरिश प्रधानमंत्री ने कहा, बिल्कुल! हम अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का समर्थन करते हैं और उसके फैसलों को अपने देश में लागू करेंगे। उन्होंने कहा “आयरलैंड ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय को मान्यता देने वाली एक संधि पर हस्ताक्षर किया है। इस स्थिति में, सदस्य देशों का यह कर्तव्य है कि वे अंतरराष्ट्रीय अदालतों द्वारा वांछित आरोपियों  को गिरफ्तार करें। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, हालांकि वे ऐसा करने के लिए वे मजबूर नहीं हैं।”

हंगरी ने अस्वीकार किया वारंट

वहीं, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ऑबर्न ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट की निंदा की और इसे मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने शुक्रवार 22 नवंबर को कहा कि वह इजरायली प्रधानमंत्री को अपने देश में आमंत्रित करके इसकी अवहेलना करेंगे। सार्वजनिक रेडियो को दिए एक बयान में, ऑबर्न ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर राजनीतिक कारणों से मौजूदा संघर्ष में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया।

 

तनाव को और बढ़ाएगा आईसीसी का ये कदम 

हंगरी के प्रधानमंत्री ने कहा कि गाजा पट्टी में युद्ध के संबंध में इजरायली प्रधानमंत्री के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का निर्णय अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करता है। आईसीसी का ये कदम तनाव को और बढ़ाएगा।

 इजरायली पीएम समेत कई के खिलाफ जारी हुआ है वारंट 

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने गुरुवार 21 नवंबर को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पूर्व रक्षा मंत्री और हमास के लीडरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट में उक्त लोगों के खिलाफ गाजा में युद्ध और अक्टूबर 2023 के हमलों को लेकर युद्ध, अपराध और  मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप लगाते हुए दोषी सिद्ध किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Israel: PM नेतन्याहू के भाषण में हंगामा, बंधक बनाए लोगों के परिजन बोले- ‘शर्म आनी चाहिए’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?