Home » राष्ट्रीय » Amethi News: रोड नहीं तो वोट नहीं…नुवावा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, खुद चंदा इकट्ठा कर बना रहे सड़क

Amethi News: रोड नहीं तो वोट नहीं…नुवावा गांव में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, खुद चंदा इकट्ठा कर बना रहे सड़क

[the_ad id="14540"]
Amethi News

अमेठी। Amethi News:  शुक्रवार को विकासखंड के ग्रामसभा नुवावा के सैदापुर के ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़कों पर फूट पड़ा। “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल बीतने के बाद भी गांव में अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Amethi News: जांच में खुलासा, ग्राम प्रधान ने किया लाखों का गबन, विकास कार्यों के लिए समिति गठित

कीचड़ से भरी रहती है सड़क

Amethi News

प्रदर्शन में रज्जाक अली, राजेश, शिवम, मिश्रा, अफजल खान, मेहंदी हसन, अमित मिश्रा, सुनील मिश्रा, मनोज, अनिल द्विवेदी, सोनू खान, बृजेश सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक सुर में कहा कि प्रशासन ने अब तक सिर्फ वादे किए हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।  ग्रामीणों का कहना है सबसे बड़ी समस्या गांव की सड़क है, जो पूरी तरह जर्जर और कीचड़ से भरी हुई है।

चन्दा लगाकर बना रहे सड़क

इसी रास्ते से छोटे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और मरीजों को आना-जाना पड़ता है। गंभीर स्थिति में गर्भवती महिलाओं या बीमार व्यक्तियों को कंधे पर उठाकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी होती है। गांव वालों ने हार मानने की बजाय अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर खड़िंजा (ईंट वाली सड़क) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक उपेक्षा के चलते उन्हें मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और विकास कार्य नहीं शुरू हुए, तो वे आगामी चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।
इसे भी पढ़ें-  Amethi News: सोलर इनवर्टर बैट्री फटने से पति-पत्नी की मौत, घर में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?