
लखनऊ। UP Weather Report: यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। यहां के लोगों को अगले तीन से चार दिन तक गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में तेज हवा और गरज चमक संग बारिश की संभावना जताई है। मौसम में आये इस बदलाव से तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Weather Update: मौसम ने ली करवट, इन इलाकों में हुई बारिश, क्या फिर से बढ़ेगी ठंड
व्रजपात के आसार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रह-रह कर हवाएं चलेगी और बारिश होगी। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ,मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद,अमरोहा, मुरादाबाद, हापुड, बिजनौर, रामपुर व आसपास के इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। शनिवार को भी प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से तेज पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी।
इन जिलों में व्रजपात की संभावना

लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा,फरुखाबाद, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, हरदोई, सहारनपुर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंशहर,, मथुरा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अमरोहा, बरेली, संभल, बदायूं , अलीगढ़ आसपास के इलाकों में।
इसे भी पढ़ें-UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश, कोहरा और वज्रपात का अलर्ट






Users Today : 10

