Home » मनोरंजन » Panchayat 4 OTT Release: इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने जा रही है पंचायत 4, जानें डेट और प्लेटफार्म

Panchayat 4 OTT Release: इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने जा रही है पंचायत 4, जानें डेट और प्लेटफार्म

[the_ad id="14540"]

Panchayat 4 OTT Release:  बेव सीरिज पंचायत के सीजन 4 का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 4 की डेट का ऐलान कर दिया है। ये सीरिज  2020 में शुरू हुई थी। इसके तीन पार्ट आ चुके हैं। अब इस सीरिज का चौथा पार्ट आने वाला है। ये आगामी चार जुलाई को प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम की जाएगी। एक बार फिर गांव की वही दिल छू लेने वाली कहानी और आपके पसंदीदा किरदारों का मजेदार सफर देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- New OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 फ़िल्में, जानें कहां देख सकेंगे आप

तीन अवॉर्ड विनिंग है सीरिज

Panchayat 4 OTT Release:

तीन अवॉर्ड विनिंग और जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले सीजन के बाद पंचायत ने खुद को फैन्स की पसंदीदा सीरीज बना लिया है। इसकी सिंपल, लेकिन दिल छू लेने वाली कहानी, शानदार एक्टिंग और गांव की प्यारी दुनिया ने हर किसी का दिल जीत लिया। अब सीजन 4 में और भी ड्रामा, हंसी और इमोशनल के पल देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैन्स के और करीब ले आएंगे।

ये कलाकार आएंगे नजर

Panchayat 4 OTT Release

बता दें कि, पंचायत 4 में भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे सितारे नजर आएंगे। पंचायत एक कॉमेडी-ड्रामा है। इसमें अभिषेक की कहानी दिखाई गई है। अभिषेक जो कि एक इंजीनियर है, उसे यूपी के एक सुदूर गांव में पंचायत कार्यालय के सचिव के पद पर नौकरी मिलती है। वह गांव में कैसे खुद को एडजस्ट करता है और कैसे गांव वालों की समस्याओं का समाधान करता है। यही सीरीज में दिखाया गया है।

इन्होंने किया है निर्देशन

Panchayat 4 OTT Release

अब आने वाले सीजन में देखिए कि अभिषेक, प्रधान जी और फुलेरा के प्यारे लोग किस तरह नई चुनौतियों का सामना करते हैं। बता दें कि, पंचायत सीजन 4 को ‘द वायरल फीवर’ (TVF) ने प्रोड्यूस किया है। इसे दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने बनाया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है। दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने इसका निर्देशन किया है।

 

इसे भी पढ़ें-  Priyanka Chopra: 2025 ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई देशी गर्ल की ये फिल्म

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?