Home » राजनीति » BJP National President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में ये नेता, किस पर मुहर लगाएंगे मोदी-शाह

BJP National President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में ये नेता, किस पर मुहर लगाएंगे मोदी-शाह

[the_ad id="14540"]
BJP National President

 नई दिल्ली। BJP National President: एक तरफ जहां राजनीतिक गलियारों में इस समय दिल्ली विधानसभा में चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार और बीजेपी की पूर्ण बहुमत से हुई जीत की चर्चा  हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा छिड़ गई है कि  भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। दरअसल, पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 में ही खत्म हो चुका है, लेकिन अभी तक पार्टी ये नहीं तय कर पाई है कि उनके स्थान पर अब किसे अध्यक्ष बनाया जाए। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि 20 मार्च के पहले पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसे लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में पिछले कुछ समय से मंथन चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- Fight Between BJP Leaders: आपस में भिड़े बीजेपी नेता, एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दर्ज हुई FIR

इन नामों पर शुरू हुई चर्चा

BJP National President

बता दें कि, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को जीतने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर कयास लगाने जाने लगे हैं। साथ ही उन नामों की भी चर्चा शुरू हो गई है, जिन्हें इस पद बैठाया जा सकता है। इनमें दक्षिण भारत के कई नेताओं के नाम होने साथ-साथ शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र के विनोद तावड़े का नाम भी शामिल है।

दक्षिण पर है पार्टी का फोकस 

दक्षिण के नेताओं में जी किशन रेड्डी, बंडी संजीव कुमार और प्रह्लाद जोशी का नाम चर्चा में हैं। इनमें से किसके नाम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज सजेगा, ये हाईकमान फैसले पर निर्भर होगा। सबसे अधिक संभावना है कि इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दक्षिण भारत के ही किसी नेता को सौंपा जायेगा। दरअसल, बीजेपी दक्षिण भारत में पार्टी की पकड़ मजबूत करना चाहती है। ऐसे में दक्षिण भारत के किसी नेता के ये जिम्मा दे सकती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दक्षिण के तीन ऐसे नेता हैं, जिनके नामों पर बीजेपी और संघ के बीच चर्चा भी हो चुकी है। आइये जानते हैं वे कौन-कौन से नेता है जो इस पद की रेस में हैं और पार्टी में अब तक का उनका योगदान क्या रहा है।

शिवराज चौहान

Shivraj Chauhan,

शिवराज चौहान मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं, वे 13 साल तक यहां के सीएम रह चुके हैं।  मौजूदा समय में वे पार्टी में केन्द्रीय कृषिमंत्री का जिम्मा संभाल रहे हैं। शिवराज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर की थी। जन समस्याओं के समाधान के लिए किये गये कई आन्दोलन में वे जेल भी जा चुके हैं। पार्टी में भी उनका कद काफी ऊंचा है और मध्य प्रदेश की जनता में उनकी मजबूत पकड़ है। हालांकि, उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनाये जाने के बाद अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की संभावना कम हो गई है। इनके अलावा और भी कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि अब बीजेपी का मिशन साउथ पर फोकस करना है, क्योंकि वहां के तेलंगाना और कर्नाटक दाेनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीजेपी साउथ के किसी नेता को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के मूड में नजर आ रही है।

प्रह्लाद जोशी

Shivraj Chauhan,

62 साल के प्रह्लाद पार्टी के एक ऐसे चेहरे हैं, जिनकी सरकार, संगठन और संसदीय मामलों में मजबूत पकड़ है। ये कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संसदीय कार्य मंत्री के रूप में फ्लोर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाला था। धारवाड लोकसभा सीट से लगातार 5वीं बार सांसद बने हैं और केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। प्रहलाद कई मौकों पर कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- Lal Krishna Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती

जी किशन रेड्‌डी

Shivraj Chauhan,

जी. किशन रेड्डी की उम्र 64 साल है। इन्हें सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है। पार्टी इन्हें अध्यक्ष बनाकर ओबीसी और साउथ दोनों को साधने की कोशिश कर सकती है। रेड्डी भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय कोयला मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ये 2019 से लगातार केंद्र में मंत्री हैं। साथ ही ये प्रधानमंत्री मोदी के पुराने विश्वस्त हैं।

बंडी संजय कुमार

Shivraj Chauhan,

53 वर्षीय बंडी संजय कुमार की गिनती हिंदुत्व और ओबीसी दोनों समीकरणों को साधने वाले नेताओं में होती है। साल 2019 से लगातार तेलंगाना की करीमनगर सीट से  सांसद हैं। वह केंद्रीय मंत्री के साथ राष्ट्रीय महासचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बंडी तेलंगाना के अध्यक्ष भी रहे हैं। बंडी ने अपनी राजनीति एबीवीपी से शुरू की थी। तमिलनाडु में भी इनकी मजबूत पकड़ है

नया चेहरा भी आ सकता है सामने

वैसे तो कहा जा रहा है कि आरएसएस और बीजेपी की बीच इन नामों पर चर्चा ही चुकी है, लेकिन अभी किसी के नाम पर फ़ाइनल मुहर नहीं लगी है। ऐसे में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बीजेपी कोई और नाम सामने ला दे। जैसे कि वह हमेशा करती है।

अब तक कौन-कौन बन चुका है अध्यक्ष
पार्टी अध्यक्ष कार्यकाल
अटल विहारी वाजपेयी 1980-88
लालकृष्ण आडवाणी 1986-1990,1993-1998,2004-2005
मुरली मनोहर जोशी 1991-1993
कुशा भाऊ ठाकरे 1998-2000
बंगारू लक्ष्मण 2000-01
के जना कृष्णमूर्ति 2001-02
एम वेंकैया नायडू 2002-04
राजनाथ सिंह 2005-2009, 2013-2014
नितिन गडकरी 2010-2013
अमित शाह 2014-2017, 2017-2020
जेपी नड्डा 2020 से अभी तक

 

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Politics: गृह मंत्रालय को लेकर महायुति में बढ़ा क्लेश, शिंदे ने कर दी ये मांग, क्या मानेगी बीजेपी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?