Home » राजनीति » Pallavi Patel in Custody: राम जी लाल सुमन के समर्थन में सड़क पर उतरीं सपा विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने लिया हिरासत में

Pallavi Patel in Custody: राम जी लाल सुमन के समर्थन में सड़क पर उतरीं सपा विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस ने लिया हिरासत में

[the_ad id="14540"]
Pallavi Patel in Custody

लखनऊ। Pallavi Patel in Custody: उत्तर प्रदेश के सिराथू से समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल केमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल को राजधानी लखनऊ में हिरासत में ले लिया गया है। पल्लवी पटेल ने खुद सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी। पटेल ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दलित सांसद के घर पर हुए हमले और हिंसा के खिलाफ राजधानी लखनऊ की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन। सैकड़ों साथियों के साथ हिरासत में लिया गया। संघर्ष जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Rana Sanga Controversy: राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर पर करणी सेना ने बोला हमला, इंस्पेक्टर घायल

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने भेजा इको गार्डन

Pallavi Patel in Custody:

बता दें कि, विधायक पल्लवी पटेल सपा सांसद राम जी लाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा की गई तोड़फोड़ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पल्लवी पटेल और अपना दल कमेरावादी के कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहे तक विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। इस दौरान परिवर्तन चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और बसों में भरकर इको गार्डन भेज दिया।

सपा विधायक ने लगाया साजिश का आरोप 

Pallavi Patel in Custody

विधायक पलवी पटेल ने कहा, राम जी सुमन दलित परिवार से आते हैं, जिसके चलते उन्हें इस तरह प्रताड़ित किया गया। यह सब एक साजिश के तहत किया गया। यह कोई एक दिन की घटना नहीं है, इसके लिए लंबे समय से साजिश रची जा रही थी।

 

ये है पूरा मामला?

बता दें कि, मंगलवार 26 मार्च को करणी सेना के लोगों ने आगरा में रामजी लाल सुमन के आवास पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। सुमन का विरोध राणा सांगा के संदर्भ में दिए गए बयान के कारण हो रहा है। हमले के संबंध में पुलिस और रामजी लाल सुमन के बेटे दोनों की ओर से अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

इसे भी पढ़ें- Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने की विवादित टिप्पणी, कहा- ‘गद्दार राणा सांगा की औलाद’, मचा बवाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?