Home » राजनीति » UP Panchayat Election: बीजेपी की टेंशन बढ़ाएंगे जयंत चौधरी, RLD ने लिया चौंकाने वाला फैसला

UP Panchayat Election: बीजेपी की टेंशन बढ़ाएंगे जयंत चौधरी, RLD ने लिया चौंकाने वाला फैसला

[the_ad id="14540"]
UP Panchayat Election

मेरठ। UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) यानी जयंत चौधरी की पार्टी ने एक अहम फैसला लिया है, जो बीजेपी की चिंता बढ़ाने वाला है। दरअसल, मेरठ में आयोजित पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में तय किया गया है कि पार्टी बगैर किसी गठबंधन के अकेले ही पंचायत चुनाव लड़ेगी। ये ऐलान समिति के प्रदेश संयोजक डॉ . कुलदीप उज्ज्वल ने किया।

इसे भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: भाजपा की मुश्किलें बढ़ाएगा अखिलेश का ये कार्ड, इस मुद्दे के साथ उतरेंगे 2027 के चुनाव में

मेरठ में हुई पंचायत समिति की बैठक

UP Panchayat Election

अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल ने एक अहम बैठक बुलाई, जिसमें ऐलान किया गया कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. कुलदीप ने उज्ज्वल ने कहा- पंचायत का चुनाव गांव का चुनाव है, इसमें गांव के लोग वोट डालते हैं और अपना स्थानीय नेता चुनते हैं, हमारी पार्टी भी गांव से स्तर से जुड़ी हुई है, हमारा काम ग्रामीणों के हित के लिए होता है और गांव के लोगों के दम पर हम पंचायत चुनाव अकेले लड़ेंगे।

क्षेत्रीय स्तर का है पंचायत चुनाव

हमने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा- मेरठ में हमने क्षेत्रीय स्तर की बैठक आयोजित की थी। हमारा क्षेत्र दो मंडलों का है और हमारा गठबंधन एनडीए से है, लेकिन वह विधानसभा स्तर और लोकसभा स्तर के चुनाव के लिए है। पंचायत चुनाव क्षेत्रीय स्तर का है। यही वजह है कि ये चुनाव पार्टी अकेले दम पर लड़ेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जोर शोर से जुटने का आग्रह किया है।

हर जिले में गठित होगी समिति

UP Panchayat Election

बैठक में तय किया गया कि, प्रत्याशी के चयन के लिए प्रदेश के हर जिले में पांच सदस्यों की समिति का गठन किया जायेगा। रालोद का मानना है कि, पंचायत चुनाव में संगठन की ताकत सबसे निचले स्तर तक पहुंचेगी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय राजनीति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पंचायत समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। कुलदीप उज्ज्वल ने कहा, पंचायत चुनाव की सक्रिय भागीदारी 2027 में  होने वाले विधानसभा चुनाव की नींव मजबूत करेगी। उन्होंने कहा अगर पार्टी इस चुनाव में जीत दर्ज करती है तो इसका फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें- UP News: यूपी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, इन चेहरों को किया जा सकता है शामिल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?