
रायबरेली। jan Akrosh Yatra: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जन आक्रोश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामगोपाल त्रिपाठी ने किया।
इसे भी पढ़ें- उम्मीद और संगठन के सहारे है रायबरेली
जनसभा हुई
यात्रा की शुरुआत कस्बे के अस्पताल मोड़ से शुरू हुई। वहां से मेनरोड होते हुए करुणा बाजार चौराहे तक पहुंची। जहां यात्रा सभा में बदल गई। जनसभा को संबोधित करते हुए रामगोपाल त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्दोष हिंदुओं पर हमले मानवता के खिलाफ हैं।
हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
उन्होंने यह भी कहा कि दीपू दास की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हिंदू समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कहा कि सरकार को इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहिए। सभा के दौरान बांग्लादेश सरकार के विरोध में जोरदार नारे लगाए गए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, अजय बाबू पांडेय, विकास त्रिवेदी, रूपेश अग्निहोत्री, नीरज बाजपेई, गोपालजी गुप्ता, आदर्श बाजपेई, सौरभ शुक्ला, रवींद्र सोनी, शालिगराम मौर्य, संजय मिश्र, रवी बाजपेई, आशुतोष, बच्चनलाल, रमेश सिंह, संतोष पांडेय, सतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने खोली सिस्टम की पोल, दिलाया मजबूत नेता प्रतिपक्ष का एहसास






Users Today : 2

