Home » मनोरंजन » Rana Naidu 2′ Teaser: दुश्मनों की हड्डियां तोड़ने आ रहे राणा नायडू, इस डेट को, इस OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगा सीजन 2

Rana Naidu 2′ Teaser: दुश्मनों की हड्डियां तोड़ने आ रहे राणा नायडू, इस डेट को, इस OTT प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगा सीजन 2

[the_ad id="14540"]
Rana Naidu 2' Teaser

‘Rana Naidu 2’ Teaser: खूंखार फिक्सर ‘राणा नायडू’ एक बार फिर से ओटीटी की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। इस सीरिज के दूसरे पार्ट का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस नये सीजन में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी दमदार भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। टीजर में आप देख सकते हैं कि, पहले तो राणा एकदम शांत नजर आ रहे हैं और पत्नी नैना के साथ सुकून के पल बिता रहे, लेकिन अगले ही पल वह तूफान की तरह अपने दुश्मनों पर टूट पड़े हैं और एक के बाद एक की धुलाई कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  ‘Raid 2′ Teaser: कब आएगा  ‘रेड 2’ का टीजर, अजय देवगन ने मोशन पोस्टर जारी कर बताई डेट

एक्शन से भरपूर है टीजर

Rana Naidu 2' Teaser

‘राणा नायडू 2’ में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला ने मुख्य भूमिका है। 1 मिनट 21 सेकेंड का ये टीजर खतरनाक और भयंकर एक्शन वाला है। टीजर में आप देख सकते हैं कि, कैसे हड्डियां टूट रही हैं और गोलियां चल रही हैं। यहां सबसे खास बात ये है कि, इसमें अर्जुन रामपाल की जबरदस्त एंट्री देखने को मिल रही है।

हर लाइन क्रास करने को तैयार राणा

बता दें कि, करण अंशुमान, सुपर्णा वर्मा और अभय चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘राणा नायडू सीजन 2’ के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इसका ऐलान करते हुए लिखा, ‘जब बात परिवार की आती है, तो राणा हर लाइन क्रास कर जायेगा।’ अब सीरिज के टीजर में भी यही बात देखने को मिल रही है।  राणा नायडू: ‘राणा नायडू सीजन 2’ का टीजर एक हवाई जहाज के अंदर शुरू हो रहा है।

अचानक बदला रूप

टीजर में आप देख सकते हैं कि, नैना यानी सुरवीन चावला अपने पति राणा (राणा दग्गुबाती) से कहती हैं, पिछले कुछ दिनों से वो बदले हुए लग रहे हैं। वो एक आम पति की तरह शांत और सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। नैना कहती हैं कि, अब घर पहुंचकर ‘पापा’ वाले काम करना। बच्चे खुश रहेंगे और मैं भी। इसी के तुरंत बाद टीजर का रंग-रूप बदल जाता है।

इस डेट को रिलीज हुआ था पहला सीजन

Rana Naidu 2' Teaser:

‘राणा नायडू’ का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था। इसका पहला पार्ट कंटेंट और पिता-पुत्र के अजीबोगरीब रिश्ते पर आधारित था। हालांकि, सीरीज की खूब तारीफ मिली थी, लेकिन कहीं- कहीं इसे आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। अब फैंस नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। खासकर अर्जुन रामपाल की एंट्री को लेकर। टीजर देखकर ऐसा लग रहा है कि, अर्जुन सीरिज में जबर्दस्त मसालेदार तड़का लगा रहे हैं। ‘राणा नायडू 2’ में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश, सुरवीन चावला और अर्जुन रामपाल के साथ कीर्ति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

फैन्स को पसंद आ रहा टेंशन वाला लुक

Rana Naidu 2' Teaser:

इसमें कोई शक नहीं है कि ‘राणा नायडू सीजन 2’ का टीजर धमाकेदार है। टीजर देख कर साफ लग रहा है कि, ये सीरिज एक्शन से भरपूर होगी। चेहरे पर टेंशन होने के बाद भी राणा दग्गुबाती का लुक काफी अच्छा लग रहा है। वहीं, राजनेता और गैंगस्टर वाले अंदाज में अर्जुन रामपाल जम रहे हैं। टीजर में राणा के पिता नागा की भूमिका निभा रहे वेंकटेश भी जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। ‘राणा नायडू सीजन 2’ 13 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें- Shanaaya Kapoor: इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं शनाया, देखें टीजर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?