Home » राज्य » Shri Rambhadracharya Katha: श्री रामभद्राचार्य कथा पर विवाद, SDM और SP ने रुकवाया भूमि पूजन, सांसद ने सुलझाया मामला

Shri Rambhadracharya Katha: श्री रामभद्राचार्य कथा पर विवाद, SDM और SP ने रुकवाया भूमि पूजन, सांसद ने सुलझाया मामला

[the_ad id="14540"]
Shri Rambhadracharya Katha

मेरठ। Shri Rambhadracharya Katha: आगामी आठ सितंबर से जिले के भामाशाह पार्क में होने वाली स्वामी श्री रामभद्राचार्य की कथा के लिए चले रहे भूमि पूजन को  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रुकवा दिया। अधिकारियों का कहना था कि, इस मैदान में पुलिस प्रशिक्षण का कार्यक्रम होना है।

इसे भी पढ़ें- ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारे को जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने ठहराया सही, कहा- ‘ये समय की मांग है, हमें बंटना नहीं चाहिए’

तीखी बहस हुई

ऐसे में यहां कथा का आयोजन नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर आयोजकों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई, लेकिन जैसे ही इस मामले की जानकारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कान्त बाजपेयी को हुई वे तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया और सहमति से भूमिपूजन का कार्य संपन्न हुआ।

Shri Rambhadracharya Katha

जानकारी के मुताबिक, आठ सितंबर से भामाशाह पार्क में दिव्य शक्ति ट्रस्ट की महामंडलेश्वर लाडली नंद माता द्वारा स्वामी श्री रामभद्राचार्य की कथा का आयोजन किया जाना है। ऐसे में आयोजन की तैयारियां भी यहां जोरों से चल रही हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को कथा के लिए भूमि पूजन किया जा रहा था।

सांसद ने शांत कराया मामला 

इस बात की भनक जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई, तत्काल एडीएम सिटी बृजेश सिंह और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्र पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और  भामाशाह पार्क में चल रहे भूमि पूजन को रुकवा दिया। अधिकारियों ने कहा, इस मैदान में पुलिस प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित होना है, ऐसे में पूजन कार्यक्रम नहीं हो सकता है और न ही प्रशासन की तरफ से  यहां कथा की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Shri Rambhadracharya Katha:

इस पर आयोजक लाडली नंद माता की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से नोंक-झोंक हो गई। बात बढ़ती इससे पहले ही राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी मौके पर पहुंच गए और मध्यस्तता कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद आपसी सहमति से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।

 

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Temple: श्रद्धालुओं ने बढ़ाई रामलला की परेशानी, 19 घंटे दे रहे भक्तों को दर्शन, आरती और भोग का समय भी घटा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?