Home » मनोरंजन » The Family Man 3: मेकर्स ने रिलीज का किया पोस्टर, लिखा- न्यू सीजन, कमिंग सून

 The Family Man 3: मेकर्स ने रिलीज का किया पोस्टर, लिखा- न्यू सीजन, कमिंग सून

[the_ad id="14540"]
 The Family Man 3

The Family Man 3: लोगों की फेवरेट वेब सीरिज में शामिल ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा पार्ट लेकर मनोज बाजपेयी जल्द ही आने वाले हैं। सीरिज के नये सीजन के बारे में मेकर्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। ये सीरिज स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने सीरिज का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें मनोज बाजपेयी के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ-साफ देखने को मिल रही हैं। पोस्टर में उनके चारों तरफ कुछ लोग बंदूक लिए उन पर निशाना साधते हुए भी नजर आ रहे हैं। मेकर्स में आफिशियली उन कलाकारों का भी जिक्र किया है, जो इस सीरिज में नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें- The Family Man 3: सामने आई  ‘द फैमिली मैन 3’ की न्यू अपडेट, फैंस को दिखाई झलक

गुल पनाग भी आएंगी नजर

 The Family Man 3

मंगलवार 24 जून को प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर सीज़न 3 का ऐलान किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘हमारे परिवार के लोगों पर सभी की नज़र #TheFamilyManOnPrime, नया सीज़न, कमिंग सून’। इस पोस्ट को सीरिज में अहम भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी, प्रियामणि और डायरेक्टर राज व डीके समेत कुछ अन्य  कलाकारों को भी टैग किया गया। इनके अलावा तमिल स्टार जुगल हंसराज, श्रेया धनवंतरी, संदीप किशन, दर्शन कुमार, सीमा बिस्वास, दलीप ताहिल, विपिन कुमार शर्मा और हरमन सिंघा को भी टैग किया गया है। इस सीजन में गुल पनाग, जो कि सीजन 1 में नजर आई थीं, वह भी अहम भूमिका में होंगी।

जयदीप अहलावत भी आएंगे नजर!

बता दें कि, मार्च में मनोज बाजपेयी ने एक ओटीटी प्ले में कहा था कि, ‘पाताल लोक’ सीजन 2 में काफी अच्छा काम करने  वाले जयदीप अहलावत को हमने दो साल पहले कास्ट किया था, किस्मत से वे ‘द फैमिली मैन 3’ का हिस्सा हैं। बाजपेयी ने ये भी कहा था कि, ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन बेहद खूबसूरत होने वाला है। हालांकि, अमेजन प्राइम की तरफ से शेयर किये गये लेटेस्ट पोस्ट में जयदीप अहलावत का कोई जिक्र नहीं है।

यूजर्स ने जाहिर की ख़ुशी

 The Family Man 3

सीरिज के तीसरे सीजन के आने की अनाउंसमेंट से दर्शकों के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि, अब और इंतजार नहीं हो रहा है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर कमेन्ट कर ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा- फाइनली श्रीकांत और जेजे बैक। एक अन्य यूजर ने कमेन्ट लिखा- द गैंग इस बैक। एक अन्य यूजर ने सीरिज की रिलीज डेट को लेकर सवाल किया और पूछा, 12 क्लास से लेकर ग्रेजुएशन तक पूरा हो गया, अब तो इसकी फ़ाइनल डेट बता दीजिये, अब और कितना इंतजार करना है हमें।

 

इसे भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने तस्वीरें शेयर कर बताई  ‘शुभम’ की रिलीज डेट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?