
Chandausi Tunnel: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से की जा रही खोदाई में एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे हैं। यहां पहले एक मन्दिर मिला जो लगभग 46 वर्षों से बंद पड़ा था। वहीं अब यहां के चंदौसी इलाके में एक बावली मिली है, जिसमें अब नित नई चीजें मिल रही हैं। बावड़ी की खुदाई आज भी जारी है। इस दौरान पूरी बावड़ी की खोज की जा रही है जिसमें तमाम दावे और सारे रहस्य सामने आ रहे हैं। खुदाई जारी है और अब अंदर एक बड़ी सुरंग देखी जा सकती है। सोमवार को वहां एक और कुआं खोजा गया। आपको बता दें कि संभल की इस अज्ञात दुनिया में पहले एक मंदिर मिला, फिर एक कुआं और अब प्राचीन सीढ़ी का रहस्य सामने आया है। आगे और भी रहस्य खुलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें- ASI Survey In Sambhal: उठ रहा संभल के रहस्य से पर्दा, खुदाई में मिल रहे मन्दिर, कुएं, बावड़ी और मूर्तियां
21 दिसंबर को शुरू हुई थी बावड़ी की खोदाई

बात दें कि बावड़ी की खुदाई 21 दिसंबर को शुरू हुई थी। 22 दिसंबर को जमीन के अंदर पांच फीट की खोदाई के बाद इमारत का ढांचा मिला था। 23 दिसंबर को हुई खोदाई के कुछ तस्वीरें साफ हो गईं थी और जमीन के नीचे एक लम्बी सुरंग दिखाई दी थी। सुरंग का रहस्य उजागर करने के लिए सरकार ने और ज्यादा खोदाई कराने का फैसला लिया है।
2 या 3 जनवरी को कोर्ट के पेश होगी सर्वे रिपोर्ट
चंदौसी में बावड़ी की खोदाई के इतर कुछ लोगों की नजर चंदौसी कोर्ट पर भी है। यहां शाही मस्जिद सर्वे की रिपोर्ट पेश होनी हो, लेकिन लोगों को अभी भी इसके लिए इंतजार करना होगा। अभी तक ये रिपोर्ट आज 24 दिसंबर को पेश होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। एडवोकेट आयुक्त रमेश राघव ने कहा कि रिपोर्ट 90 प्रतिशत तैयार है। इसे 2 या 3 जनवरी को पेश किया जायेगा। उन्होंने बताया, सर्वे रिपोर्ट अपने अंतिम चरण में है और अभी उसमें कुछ तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।
24 नवंबर को भड़की थी हिंसा
आपको बता दें कि कोर्ट कमिश्नर ने 9 दिसंबर को अंतिम सुनवाई में 15 दिनों का समय मांगा था, जिसकी मियाद आज पूरी हो गई है। गौरतलब है कि संभल की शाही जामा मस्जिद की जगह श्रीहरिहर मंदिर होने का दावा किया गया है, जिसे लेकर कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया था। इसके बाद मस्जिद में कराए जा रहे दूसरे चरण के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस व प्रशासन के कई कर्मचारी घायल हो गये थे। इसके बाद जिले के हालात पूरी तरह से बिगड़ गये थे। इससे देश भर में राजनीति भी गरमा गई थी।
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi Sambhal Visit: संभल जाने के लिए निकला राहुल का काफिला, छावनी में तब्दील हुआ दिल्ली-यूपी बार्डर






Users Today : 0

