
केरल। Political Twist: केरल में इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी जोरों पर है। सभी पार्टियां मैदान में हैं और अपने कैंडिडेट को जिताने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं, लेकिन यहां के मुन्नार में UDF के लिए अजीब स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल, लोकल बॉडी चुनाव के लिए यहां से बीजेपी ने एक ऐसी महिला को प्रत्याशी बनाया है, जिसका नाम सोनिया गांधी है।
इसे भी पढ़ें- Priyanka Gandhi oath: हाथ में संविधान की किताब पकड़ कर प्रियंका गांधी ने ली सांसद पद की शपथ
पक्के कांग्रेसी थे पिता

सोनिया गांधी मुन्नार के ग्राम पंचायत वार्ड 16 से मैदान में हैं। उनका नाम उनके पिता और पक्के कांग्रेसी रहे स्वर्गीय दुरई राज ने रखा है। दुरई राज एक प्लांटेशन वर्कर होने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। सोनिया गांधी लोकल लेवल पर दुरई के बेटी के नाम से जानी जाती हैं। हालांकि, अब उन्होंने भाजपा पंचायत जनरल सेक्रेटरी सुभाष से शादी कर ली है।
इनसे है मुकाबला
अब पति के नक्शे कदम पर चलते हुए सोनिया गांधी ने भी भाजपा का हाथ पकड़ लिया है और उसके टिकट पर पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। यहां सोनिया का मुकाबला कांग्रेस की मंजुला रमेश और सीपीएम की वलरमथी से है। सोनिया गांधी के पति सुभाष ने भी डेढ़ साल पहले बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर ओल्ड मुन्नार मूलक्कड़ा से चुनाव लड़ा था।
दो चरण में होंगे चुनाव

बता दें कि, केरल में पंचायत और लोकल बॉडी चुनाव दो चरणों में होंगे। यहां पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 दिसंबर को होने हैं। राज्य की 941 ग्राम पंचायतें, 152 ब्लॉक पंचायतें, 14 जिला पंचायतें, 87 नगर पालिकाएं और छह कॉर्पोरेशन शामिल हैं। वोटों की गिनती 13 दिसंबर को की जाएगी।
कैंपेन में आ रही मुश्किल
इस बार 21,000 से ज्यादा वार्डों के लिए 75 हजार से ज्यादा उम्मदीवार चुनाव मैदान में हैं। यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF), और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) जैसे बड़ी पार्टियों के प्रतिनिधि मैदान में हैं, ऐसे में मुकबला कड़ा होने के पूरे आसार हैं।
कांग्रेस हाई कमान (सोनिया गांधी) के नाम से बीजेपी कैंडिडेट के मैदान में होने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कैंपेन में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इधर, सोनिया गांधी को अपने परिवार की राजनीतिक विरासत का फायदा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- National Herald Case: नेशनल हेराल्ड को डोनेशन देने वाले भी आए ईडी की रडार, जल्द भेजेगी नोटिस






Users Today : 17

