Home » उत्तर प्रदेश » Krishak Samman Divas: कृषि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को मिला सम्मान

Krishak Samman Divas: कृषि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कृषकों को मिला सम्मान

[the_ad id="14540"]
image
  •  कृषक सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया स्व. चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस
  • रबी की फसल में उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषकों को दी गई जानकारी

प्रतापगढ़। Krishak Samman Divas: परम्परागत कृषि विकास योजनान्तर्गत डीएम के निर्देश पर जनपद स्तरीय जैविक किसान मेला, आत्मा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक वार्ता के साथ साथ स्व.  चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कृषि भवन परिसर में किया गया।

इसे भी पढ़ें- Kambal Vitran: डीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीबों, असहायों को वितरित किए कंबल

स्टॉलों का अवलोकन किया

जनपद स्तरीय किसान मेला/जैविक किसान मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डा. दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया एवं प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि के सम्बन्ध में कृषकों में जानकारी साक्षा की गयी। सीडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों तथा कृषकों द्वारा मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया गया।

Krishak Samman Divas

जिला कृषि अधिकारी/प्रभारी उप कृषि निदेशक अशोक कुमार द्वारा विभागीय कार्यक्रमों की संक्षिप्त रूप रेखा प्रस्तुत की गयी। कृषकों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी केवीके कालाकांकर के वैज्ञानिक डॉ अवधेश सिंह द्वारा कृषकों को विस्तार से तकनीकी जानकारी दी गयी। रबी की फसल में उत्पादकता बढ़ाने के लिए और संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग मिट्टी जांच के आधार पर ही करने की जानकारी दी गयी।

विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी

पशुपालन विभाग के डॉ. आरपी सिंह ने पशुओं के स्वाथ्य बारे में एवं पशुपालन सम्बन्धित योजनाओ के बारे मे जानकारी साक्षा की। जैविक किसान मेले में कृषि विभाग के विभिन्न अनुभागों क्रमशः प्रसार अनुभाग, मृदा परीक्षण अनुभाग, कृषि रक्षा अनुभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी।

जैविक किसान मेले में संबधित विभाग के कर्मचारी एंव जनपद स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। समस्त विकासखण्डों से लगभग 900 से अधिक कृषकों की भागीदारी रही, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। किसान मेला में जनपद स्तरीय प्रथम पुरस्कार 18 कृषक, द्वितीय पुरस्कार 12 कृषक तथा विकासखण्ड स्तरीय 29 कृषकों को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरित

प्रथम पुरस्कार धनराशि 7000, द्वितीय पुरस्कार धनराशि 5000 एवं विकासखण्ड़ स्तरीय पुरस्कार धनराशि 2000 प्रदान किया गया। किसान मेला में विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, एआर कोआपरेटिव देवेन्द्र वर्मन सहित अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपसम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कुण्डा, पट्टी, सदर, लालगंज सहित विकास खण्डों के अधिकारी/कर्मचारी, बीटीएम/एटीएम, प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी, बी तथा ग्रुप-ए मौजूद रहे। आयोजित किसान मेले का संचालन तकनीकी सलाहकार सुनील कुमार सिंह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन द्वारा किया गया।

टीबी रोग के लक्षण,बचाव व उपचार की दी गयी जानकारी

प्रतापगढ़। जनपद में कृषि विभाग परिसर में आयोजित जैविक किसान मेला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी का स्टॉल लगाकर आम जनमानस को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। टीबी के मरीजों को सरकार द्वारा मिलने वाली समस्त जांच एवं उपचार निशुल्क प्रदान किया जाता है एवं सरकार द्वारा निःक्षय पोषण योजना के अंतर्गत रूपये 1000 प्रतिमाह डीबीटी के माध्यम से मरीज के खाते में दिया जाता है इसकी जानकारी भी दी गई।

 

इसे भी पढ़ें-प्रतिभा के धनी रहे पत्रकार अमरेश मिश्र को दी गई श्रद्धांजलि

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?